scriptउड़द की फसल में मोजैक का कहर देखकर किसान मायूस | Yellow crop | Patrika News

उड़द की फसल में मोजैक का कहर देखकर किसान मायूस

locationरीवाPublished: Sep 15, 2019 05:39:43 pm

Submitted by:

Anil kumar

उड़द की फसल में मोजैक का कहर देखकर किसान मायूस

Yellow crop

Yellow crop

रीवा. खरीफ की उड़द की फसल में मोजैक वायरस व अफलन के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

देर से बारिश और अल्पवर्षा के चलते बोई गई थीफसल
देर से बारिश एवं अल्प वर्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में किसानों ने उड़द फसल की बोनी की थी। लेकिन मोजैक के कारण पूरे खेत की फसल पीली पड़ रही है, वहीं उड़द के फूल नष्ट होने से अफलन की स्थिति आ गई है। गौरतलब है कि समर्थन मूल्य में उड़द एवं मूंग की खरीदी प्रांरभ होने के बाद सोयाबीन की जगह उड़द एवं मूंग को विकल्प बनाया है। ऐसे में जहां बारिश के कारण मूंग की फसल खराब हो रही है, वहीं उड़द की फसल के पूरे खेत मोजैक से पीले पड़ गए हैं। यह मक्खियों से होने वाला रोग है।
बढ़ गई हैं किसानों की मुश्किलें
किृषि अधिकारी बताते हंै इस रोग के प्रारंभ होने के समय ही नियंत्रित किया जा सकता है लेकिन यह इतनी तेजी से फैलता है कि किसान इसका समय पर उपचार नहीं कर पाते है। खरीफ की दलहन फसल खराब हो जाने ने किसानों की मुश्किल बढ़ गईहै। वहीं अफलन की स्थित में किसानों को सरकार से मुआवजा एवं बीमा से राशि भी नहीं मिलती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो