scriptयोग एवं प्राणायाम करने का लिया गया संकल्प | Yoga and Pranayama | Patrika News
रीवा

योग एवं प्राणायाम करने का लिया गया संकल्प

योग एवं प्राणायाम करने का लिया गया संकल्प

रीवाJun 23, 2019 / 10:51 pm

Anil kumar

Yoga and Pranayama

Yoga and Pranayama

रीवा/गुढ/चाकघाट. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर योगभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य के निर्देशन में चला कार्यक्रम
शासकीय आयुर्वेद अस्पताल गुढ़ में प्रभारी अधिकारी डॉ. शशिकांत द्विवेदी के निर्देशन में योगभ्यास किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य जेपी जायसवाल के निर्देशन में योगभ्यास कराया गया। वहीं महिला बाल विकास क्रमांक-2 गुढ़ की प्रभारी अधिकारी रीता द्विवेदी एवं सुपरवाइजर अर्चना द्विवेदी के निर्देशन में आंगनबाड़ी केन्द्र गुढ़, उमारिहा, बड़ागांव, गेरूई, तमरादेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में योग शिविर लगाया गया। जिसमें केन्द्र के छोटे-छोटे बच्चों ने भी योग किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि नियमित योग एवं प्राणायाम करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। बच्चों को भी नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय जनों के साथ ही राम नरेश तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, राजेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा।
योग से मनुष्य रहता है निरोग
विश्व योग दिवस पर नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में योग दिवस मनाया गया। जहां लोगों ने योगाभ्यास किया तथा योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अरविन्द केसरवानी की उपस्थिति में योग का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद केसरवानी, व्यवस्थापक उमाशंकर केसरवानी सहित स्टाफ एवं प्रबन्ध समिति के लोग उपस्थित रहे। संस्था के उपाध्यक्ष रामलखन गुप्त ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से मनुष्य हमेशा निरोग रहता है। इसलिए सभी को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करना चाहिए। इसी प्रकार सोहागी पब्लिक स्कूल ग्राम चंदई में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। विद्यालय प्रांगण में योग का अभ्यास कराया गया। जिसमें प्राचार्य जेपी सिंह, प्रबन्धक डॉ. रधुराज सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अमित सिंह, समन्वयक अभिनव सिंह, विजय सिंह, लाल मोहन सिंह, राघवेन्द्र सिंह आदि की उपथिति रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो