scriptबढ़ते अपराध के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तार किए गए | youth congress protest in rewa | Patrika News

बढ़ते अपराध के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तार किए गए

locationरीवाPublished: Jul 30, 2021 11:27:48 am

Submitted by:

Mrigendra Singh

– युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त प्रदर्शन को पुलिस ने रोका

rewa

youth congress protest in rewa


रीवा। शहर के साथ पूरे जिले में मादक पदार्थों की अवैधानिक बिक्री और बढ़ते अपराध के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त आह़्वान पर किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं को एसपी आफिस पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोका और गिरफ्तार कर ले गई।
इस प्रदर्शन कर नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल एवं एनएयूआई के जिला अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी ने बताया कि रीवा शहर के साथ ही पूरे जिले में आराजकता का माहौल बनता जा रहा है। हर जगह मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हो रही है। उसी के चलते जिले में अपराधों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
शहर में आम लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है, हर जगह लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। युवा नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में अक्षम साबित हो रहा है। अपराधियों का विरोध करने वालों को मारा-पीटा जा रहा है। जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले अन्य कार्यकर्ताओं में जुबैर खान , अवनीश त्रिपाठी, शेरॉन जॉन, वाशिम खान, निशांत सिंह, शुभम चंदेल, चैतन्य मिश्रा, आदर्श तिवारी, रविसुमित सिंह, योगिता सिंह, नेहा चंदेल, सिद्धार्थ द्विवेदी, मधुकर सिंह, मृगेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा, सत्यम मिश्रा, लवकुश गुप्ता, शिब्बू गुप्ता, रामकृष्ण द्विवेदी, विनय सोनकर, विशाल कुशवाहा, अखण्ड सिंह ,विनीत सिंह, अंकित अग्रवाल, लकी सिंह, अंशुमान सिंह, आनंद सिंह, दीपक सिंह, ऋषि सिंह, प्रतीक तिवारी, राजविलास शुक्ला, प्रभात कुशवाहा सहित अन्य शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो