script

युवक का अपहरण, हवाई फायर, बंधक बनाकर पीटा

locationरीवाPublished: Mar 23, 2019 12:20:07 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

समान थाने के बरा मोहल्ले में हुई घटना, पुलिस बल मौके पर पहुंचा

beaten

Youth kidnapping, air fired, beaten and beaten


रीवा. युवक का अपहरण कर बाइक सवार बदमाशों ने उसको बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस दौरान बदमाशों ने हवा में फायर किया। गंभीर अवस्था में युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना से तनाव का वातावरण बना हुआ है। समान थाने के उरहट बरा निवासी हर्षल सिंह 18 वर्ष शुक्रवार की शाम घर से दूध लेने के लिए सांची पार्लर आया हुआ था। इस दौरान उसका साथी लकी सिंह परिहार भी था। बरा के समीप आधा दर्जन युवक बाइक में सवार होकर आए और पिस्टल अड़ा कर दोनों युवकों का अपहरण कर लिया। इस दौरान रास्ते में उसका साथी लकी सिंह गाड़ी से कूदकर भाग दिया।
युवक को लेकर बदमाश ललपा तालाब पहुंचे

युवक को बंधक बनाकर बेल्ट व राड से जमकर पीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने हवाई फायर किया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों के चंगुल से आजाद हुए साथी ने अपने दोस्तों को सूचना दी। सभी लोग ललपा तालाब पहुंचे जहाँ पर युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक के पेट सहित पूरे शरीर में मारपीट के निशान बने हुए थे। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़े, भारी पुलिस बल पहुंचा
युवक को जब इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया तो आरोपी पक्ष से भी कई लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच अस्पताल परिसर में ही विवाद शुरू हो गया। तत्काल घटना के सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही विवाद कर रहे युवक वहां से फरार हो गए। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों की हुई तलाश कर रही है।

कुछ दिन पूर्व हुआ था विवाद
आरोपियों का कुछ दिन पूर्व युवक से विवाद हुआ था। तब से वे युवक के साथ रंजिश रख रहे थे। माना जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो