scriptढाबे में 11 फीट लंबे ‘सांप’ को देखकर मची अफरा-तफरी, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया | 11 feet long 'snake' found in Dhaba | Patrika News

ढाबे में 11 फीट लंबे ‘सांप’ को देखकर मची अफरा-तफरी, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

locationसागरPublished: Oct 18, 2021 04:23:31 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया….

snake_1.png

snake

सागर। साईखेड़ा में फोरलेन हाइवे से सटे एक ढाबे पर दोपहर के समय तब अफरा-तफरी मच गई जब वहां मौजूद लोगों ने फर्श के पास घोड़ापछाड़ को लहराते देख। घबराए लोगों की आहट सुन सांप ढाबे के फर्श से होते हुए पीछे के एक बिल में समा गया। अत्यधिक लंबे सांप से सभी सहमे हुए थे इसलिए तुरंत इसकी खबर दी गई जिसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर बिल में छिपे फुर्तीले घोड़ापछाड़ सांप को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार फोरलेन हाइवे के नजदीक ढाबे पर दोपहर में लोगों ने सांप को देखा तो वे घबरा गए। सूचना पर पहुंचे शहर के स्नेक कैचर अकील खान उर्फ बाबा ने वहां मौजूद लोगों से सांप के संबंध में जानकारी ली। सांप लंबा होने की जानकारी लगने के बाद उन्होंने ढाबे और फिर पीछे तलाश शुरू की। अकील बाबा ने बताया कि घोड़ापछाड़ सांप फुर्तीला होता है इस वजह से सतर्कता बरत रहे थे क्योंकि पलक झपकते ही वह भाग सकता था।

कोशिश में करीब दो घंटे लगे जिसके बाद सांप को बाबा ने दबोच लिया। ढाबे के पीछे से पकड़ा गया घोड़ापछाड़ करीब 11 फीट लंबा था। हालांकि यह सांप जहरीला नहीं होता लेकिन इसकी फुर्ती और लंबाई से घबराकर भी लोगों की मौत होने का अंदेशा बना रहता है। पकड़े गए सांप को स्नेक कैचर ने जंगल में छोडऩे की तैयारी कर ली है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x84wr02

ट्रेंडिंग वीडियो