script17 मार्च से महायोग इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत | 17 march 2019 Mahayog in lucky rashifal | Patrika News

17 मार्च से महायोग इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत

locationसागरPublished: Mar 16, 2019 12:21:29 pm

Submitted by:

Samved Jain

17 मार्च से महायोग इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत

दमोह. 17 मार्च से महायोग बन रहा है। जिसके कारण इन 5 राशि के लोगों को अपने जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। सूर्य के मकर में प्रवेश करने के बाद अब उच्च भाव में प्रवेश करने वाले है। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही राशिफल में हुए परिवर्तन की वजह से किस्मत बदलने के आसार है। हालांकि, इस दौरान संयम का परिचय देना होगा और गुस्सा का त्याग करना होगा। पंडित रवि शास्त्री के अनुसार इस महायोग से ५ राशियों को बेजा लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि, वृष राशि, तुला राशि
17 मार्च से महायोग बन रहा है। जिसके कारण आपको अपने दैनिक जीवन में नई सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे। 17 मार्च से बन रहा महायोग आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। कई वर्षों से अटके हुए कार्य तेजी से बनेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप को नई खुशियां मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। तो, आपके लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवन में व्यापारी दृष्टिकोण से भारी धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि लगातार बढ़ेगी। इसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए सोच समझ कर अपने विवेक से कार्य करते हुए आगे बढ़े। आप की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आप समाज में नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

17 मार्च से महायोग इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत

मकर राशि, मीन राशि
17 मार्च से महा योग बन रहा है। जिसके कारण आपको अपने जीवन में अचानक नया बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों का खात्मा होगा। आप तेजी से प्रगति करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा। आप की अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आने वाले समय में आपको अपने जीवन में अनेक प्रकार के बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार मजबूती आएगी। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर लगातार बनी रहेगी। सुबह उठकर सबसे पहले माता लक्ष्मी की आराधना करके दिन की शुरुआत करने से आपको सफलता मिलेगी। आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होगा। पारिवारिक विवाद और लड़ाई झगड़े से दूर रहे। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो