सागर

19 फऱवरी 2019 इन राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी

इन राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी 19 फऱवरी 2019

सागरFeb 18, 2019 / 02:22 pm

Samved Jain

19 फऱवरी 2019 इन राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी

सागर. सुपरमून यानी चन्द्रमा एक बड़े आकार में जब चंद्रमा धरती के काफी नजदीक आ जाता है तो उसे सुपरमून के नाम से कहते हैं। चंद्रमा नजदीक आना यानी 14 प्रतिशत बड़ा हो जाता है, तो उस समय 12 राशियों पर क्या क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। 19 तारीख को होने वाले सुपरमून को आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। सुपरमून के दौरान पृथ्वी से 3,61,740 किलोमीटर या उससे भी कम दुरी पर आ जाता है। जबकि बाकी के दिनों में चन्द्रमा की दूरी 4 लाख किलोमीटर या अधिक होती है। वही पूर्व दिशा में भी सूर्यास्त के तुरंत बाद चन्द्रमा को देखा जा सकेगा। आचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार कौन सी है वह राशियां, जिनमें देखने मिलेगा बड़ा परिवर्तन, जानते है…

 

मेष राशि

सुपरमून के दिन चंद्रमा मेष राशि में ही होगा मेष राशि का स्वामी मंगल है और मंगल दसवें भाव में होता है। विशेष तौर पर मेष राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष सावधानियां बरतनी आवश्यक है किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी सावधानी बरतनी है।

वृष राशि

सुपरमून के दिन वृष राशि का चंद्रमा बारहवे भाव में होगा एवं वृष राशि का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में होगा। इस योग के बनने से आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए विशेष कार इन चीजों से बचकर रहें। अगर आप कोई यात्रा करते हैं तो सावधानी से यात्रा करें वाहन चलाते समय खास तौर पर ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का चंद्रमा 11वें भाव में होता है 11वें भाव में होने से मिथुन का स्वामी बुध है और बुध सप्तम भाव में बैठा हुआ है सप्तम भाव से बताना चाहेंगे कि यह धन से संबंध रखता है, पत्नी से संबंध रखता है विवाह से संबंध रखता है इसलिए आपको सावधानी से योग्य कार्य करने की आवश्यकता है एवं विवाह या पत्नी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और यह ग्यारहवें भाव में बैठा है 11वें भाव में बैठे रहने से आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है इसके लिए सावधानी से सभी कार्य करें जिससे आए में कोई समस्या उत्पन्न ना हो विशेष रूप से कोई बड़ी खरीदारी ना करें जिससे कि आप आएगी समस्या की शिकार हो।

सिंह राशि

सिंह राशि का चंद्रमा दशम भाव में बैठा है स्वामी शुक्र जो कि तीसरे भाव में बैठा है तीसरा भाव मित्र और बंधु का भाव होता है और चंद्रमा दशम भाव में है दशम भाव कार्य क्षेत्र का भाव होता है इसमें आपको सावधानी से अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करना है सूर्य तीसरे भाव में है तो मित्र बंधु से कोई समस्या उत्पन्न ना हो इसलिए भी आपको खास तौर पर ध्यान रखना है।

Home / Sagar / 19 फऱवरी 2019 इन राशियों में होगा बड़ा परिवर्तन, मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.