scriptआज रात से ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, रहेंगे भाग्यशाली | 2 to 6 september 2018 night rashifal 5 lucky rashi kismat shine | Patrika News

आज रात से ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, रहेंगे भाग्यशाली

locationसागरPublished: Sep 02, 2018 01:44:01 pm

Submitted by:

Samved Jain

आज रात से ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, रहेंगे भाग्यशाली

आज रात से ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, रहेंगे भाग्यशाली

आज रात से ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, रहेंगे भाग्यशाली

सागर. सितंबर महीने के शुरुआत से ही राशियों में बदलाव देखने मिलने लगा है।1 सितंबर को शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ बदलाव सामने आए है। जबकि 6 सितंबर से शनि बिना राशि बदले अपना असर दिखाने वाले है। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को बदलाव नजर आए। आज रात से इसका असर भी देखने मिल सकता है। जिसके चलते 5 राशि वालों की किस्मत पलट सकती है। भाग्य भी उनका साथ दे सकता है। आचार्य पंडित रवि शास्त्री से जानते है उन 5 राशियों के बारे में विस्तार से….
मेष राशि

आज बहुत सारी नई योजनाएं और विचार आपके मन में रहेंगे। हर मामले को धैर्य से निपटना होगा। स्थितियां अपने आप अनुकूल हो जाएंगी। इस दौरान आपको नई बातें भी पता चल सकती हैं। यात्रा का भी योग बन रहा है। बिजनेस में गति आ सकती है। अधीनस्थ लोगों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निजी जीवन के लिहाज से समय थोड़ा कमजोर हो सकता है। अपने मन की बात कह नहीं पाएंगे। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर मामले पर चर्चा न करें। हल्की-फुल्की बातों में दिन बिता लें। जीवनसाथी का रवैया सहयोगात्मक भी रहेगा।
मिथुन राशि

अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आखिर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।
तुला राशि

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धन और परिवार संबंधित कोई बड़ा काम हो सकता है। किसी से मिलने का समय भी तय हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मीटिंग होने की संभावना है। उसका नतीजा भी आपके फेवर में आ सकता है। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी और कामकाज बढ़ सकता है। आपको स्थितियां समझ आ सकती है। किसी भी काम में कोशिश करेंगे तो सफलता मिल सकती है। विचार-विमर्श में आपको बहुत सारा समय भी देना होगा। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों में फंस कर आप अपना नुकसान करवा सकते हैं। आपके उत्साह में भी कमी या सुस्ती महसूस हो सकती है। कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं।
धनु राशि

बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ज़िद्दी बर्ताव से बचें और वह भी ख़ास तौर पर दोस्तों के साथ। नहीं तो आपके और आपके किसी नज़दीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज के दिन आपका जीवनसाथी आपके बारे में या आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी के बारे में सारी खऱाब बातें जता सकता है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है; ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे।
कुम्भ राशि

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। आज का दिन कुछ यूँ थका-थका सा है जब ऊब का एहसास आपको घेर सकता है। समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढिय़ा काम करें। आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी। लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो