script21 अगस्त की दोपहर अचानक महक उठेगी 5 राशि वालों की किस्मत | 5 lucky rashi change kismat from 21 august 2019 noon | Patrika News

21 अगस्त की दोपहर अचानक महक उठेगी 5 राशि वालों की किस्मत

locationसागरPublished: Aug 20, 2019 11:44:38 am

Submitted by:

Samved Jain

ग्रहों की चाल में हो रहे परिवर्तन के चलते राशि चक्र में भी बदलाव संभव है। यही वजह है कि २१ अगस्त की दोपहर अचानक ५ राशि वालों की किस्मत कमल के फूल की तरह महक उठेगी,वह राशियां हैं मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ

5 lucky rashi change kismat from 21 august 2019 noon

21 अगस्त की दोपहर अचानक महक उठेगी 5 राशि वालों की किस्मत

सागर. ग्रहों की चाल में हो रहे परिवर्तन के चलते राशि चक्र में भी बदलाव संभव है। यही वजह है कि 21 अगस्त की दोपहर अचानक ५ राशि वालों की किस्मत कमल के फूल की तरह महक उठेगी। जिन 5 राशि वालों की किस्मत 21 अगस्त 2019 से चमक सकती है वह राशियां हैं मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ। यह बात दमोह मे आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान पंडित आचार्य रवि शास्त्री ने उपस्थित श्रावकों से कही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावकों की मौजूदगी रही। जान लेते है पांचों राशियों का विस्तृत भाग्य…
मेष – आपका मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी, भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र को लेकर संतुष्ट रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आप अपने घर परिवार के साथ सुखी पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आपको सहयोग और प्रेम की प्राप्ति होगी। सामाजिक रूप से आपको लोकप्रियता हासिल हो सकती है।
सिंह आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो सकती है। आपके घरेलू जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी मधुर वाणी का अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रियतम को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे। और अनेक प्रकार के काम करेंगे जिससे उन्हें खुशी मिल सके।
तुला – आप अपने व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर बढ़ेंगे। पुराने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपको अपने जीवन में अनेकों बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कारोबार में अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं उनको किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक – आपके द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। करियर के लिए नए रास्ते खुलेंगे। धनागमन के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम सम्बन्ध एक नयी दिशा की ओर अग्रसर होंगे। आपको सिर्फ खुशियां मिलेंगी। निसंतान दंपतियों को संतान प्राप्ति का शुभ समाचार भी मिल सकता है। आप लव लाइफ में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंग। आपके दांपत्य जीवन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक जीवन में दिनों-दिन प्यार बढ़ता जाएगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए कार्य की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
कुंभ – जीवन साथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको अपने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ मिल सकता है। जो आगे चलकर आपको बहुत ज्यादा फायदा देगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो