script6 राशियों को 16 जून से मिलेगा किस्मत का साथ | 6 rashi luck start from 16 june 2019 lucky love rashifal | Patrika News
सागर

6 राशियों को 16 जून से मिलेगा किस्मत का साथ

16 जून 2019 से इन 6 राशियों की किस्मत तो बदलेगी ही। साथ में इनके भाग्य में प्रेम की बरसात होगी।

सागरJun 15, 2019 / 12:36 pm

Samved Jain

16 june 2019

6 राशियों को 16 जून से मिलेगा किस्मत का साथ

सागर. 16 जून 2019 से 6 राशियों को किस्मत का साथ मिलने वाला है। इन राशियों की किस्मत में बदलाव तो होगा ही। साथ ही में इनके भाग्य में प्रेम की बरसात भी होगी। यह बात सागर में आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री ने कही है। शास्त्रीजी ने इस दौरान भगवान शिव के पुराण का व्याख्यान भी लोगों को सुनाया। साथ ही बताया कि मॉनसून शुरू होने से पहले ही भगवान की कृपा अपने भक्तों पर बरसने वाली है। पंडितजी ने 6 राशियों का जिक्र करते हुए बताया कि 16 जून से इनकी किस्मत में भारी बदलाव देखने मिल सकता है। मनचाहा प्यार भी मिल सकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
पंडित शास्त्री ने बताया कि राशिफल में शामिल कुछ राशियां ऐसी हैं जिन राशियों के लोगों को प्रेम के मामले में सितारों का साथ मिल सकता हैं। इनके जीवन में प्रेम की नई शुरूआत हो सकती हैं। इनके सपने सच हो सकते हैं तथा जीवन में बदलाव हो सकता हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की वो कौन सी राशि हैं जिस राशि के लोगों को प्रेम के मामले में सितारों का साथ मिल सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

मेष और धनु राशि को मिलेगा सच्चा प्यार

16 जून को प्रेम के मामले में मेष और धनु राशि के जातक को सितारों का साथ मिल सकता हैं। इनके जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती हैं। इन्हें पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं। सितारों के साथ से इस राशि के जातक एक खूबसूरत लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। इनके जीवन में आने वाली समस्या समाप्त हो सकती हैं। ये लोग अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम की नयी दुनिया बसा सकते हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। इनके लिए सूर्यदेव का दर्शन करना शुभ रहेगा।

कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा सितारों का साथ
राशिफल में शामिल कर्क और वृश्चिक राशि के जातक को प्रेम के मामले में सितारों का साथ मिल सकता हैं। सितारों के साथ से इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। प्रेम विवाह करने की चाहत पूरी हो सकती हैं। इन्हें लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं। इस राशि के जातक जीवन के हर कार्य में तरक्की कर सकते हैं। इनके घरों में खुशियों की दस्तक हो सकती हैं। लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए आप सूर्यदेव की आराधना करें।

मीन और मिथुन राशि की होगी मनोकामना पूरी
16 जून को प्रेम के मामले में मीन और मिथुन राशि के जातक को सितारों का साथ मिल सकता हैं। इनकी जिंदगी अचानक से बदल सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। इनकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। सितारों के साथ से इनके लव लाइफ में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। ये लोग प्रेम की एक खूबसूरत दुनिया बसा सकते हैं और लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। इनके लिए सूर्यदेव की उपासना करना फलदायक साबित हो सकता हैं।

Home / Sagar / 6 राशियों को 16 जून से मिलेगा किस्मत का साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो