scriptशनि फिर होंगे मार्गी, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, इनको नुकसान | 6 september 2018 Shani dev Will Not change rashi Know full rashifal | Patrika News

शनि फिर होंगे मार्गी, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, इनको नुकसान

locationसागरPublished: Aug 28, 2018 02:07:45 pm

Submitted by:

Samved Jain

शनि फिर होंगे मार्गी, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, इनको नुकसान

Shani Amavasya 2018 : शनि अमावस्या पर होगा ग्रहण दोष का निवारण, ये हैं उपाय

शनिदेव को खुश करने के 9 उपाय, यदि 1 भी कर लेंगे तो वो देंगे मनचाहा वरदान

सागर. 2018 में शनि देव धनु राशि में विचरण करेंगे। 18 अप्रैल को वक्री होने के बाद अब 6 सितंबर को मार्गी होंगे। खास बात यह है कि इस दौरान भी शनि राशि परविर्तन नहीं करेंगे। इस दौरान वृश्चिक, धनु और मकर पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा मंगलप्रद। वहीं धनु और मकर के लिए तनाव लाएगा और झंझटों का जाल बुनेगा। वृषभ और कन्या पर रहेगी शनि की ढय्या। वृष का बढ़ेगा मेैंटल स्ट्रैस और कन्या पर रहेगी कुबेर और लक्ष्मी की विशेष कृपा। जिसके चलते उन्हें मिट्टी में हाथ डालना भी सोने के समान लाभ देगा।
आचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार 6 सितंबर 2018 गुरुवार को सायं 05.02 बजे धुन राशि में ही मार्गी होगा। शनि वक्री की अवधि कुल 142 दिनों की रहेगी। इसका प्रभाव राशियों पर क्या पड़ेगा। यह भी विस्तार से ही जान लेते है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष
मेष राशि वाले जातकों के करियर की रफ्तार धीमी रहेगी। जून तक आपके करियर में धीमी गति से उन्नति होगी और फिर उसके बाद अक्टूबर तक कॅरियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। कार्य स्थल पर तनाव और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान धैर्य से काम लें। कठिन परिश्रम और प्रयास जारी रखें। शनि की क्रूर दृष्टि के कारण आपके भाई-बहनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात है कि इस साल आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। उपाय के रूप में काली गाय को घी लगी रोटी खिलाएं।

वृषभ
शनि की क्रूर दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगी। इस दौरान आपके पिता के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है या फिर उनके साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। परिजनों, बच्चों और दोस्तों के साथ रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और सभी को साथ लेकर चलना होगा। किस्मत आपके साथ आंख मिचोली का खेल खेलेगी। इस दौरान आपको अचानक अप्रत्याशित हानि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें अन्यथा कोई रोग आपको अपनी चपेट में ले सकता है। अक्टूबर तक का समय करियर के लिए उत्तम रहेगा। उसके बाद आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उपाय के रूप में काले कपड़े और जूतों का दान करें।

मिथुन
आप अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। इसकी बदौलत कार्य स्थल पर आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। शनि का अशुभ प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अदालती या क़ानूनी मामले में आपका पलड़ा भारी रहेगा। इसमें फ़ैसला भी आपके हक़ में आ सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। इस वर्ष आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे। आप लगातार सफलता की सीढिय़ों पर चढ़ेंगे। घर में माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है अत: उनकी सेहत का ख़्याल रखें। अक्टूबर तक क़ानूनी विवाद का फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। आपके स्थान में परिवर्तन हो सकता है। उपाय के रूप में मध्य अंगुली में काले घोड़े की नाल पहनें।

कर्क
कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का ख़्याल रखें। इस दौरान पारिवारिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद संभव है। जीवनसाथी के साथ भी विवाद गहरा सकता है। इस समय धैर्य का परिचय देते हुए सूझ-बूझ से फैसले लें। इस दौरान रिश्तों पर किसी भी विवाद को हावी नहीं होने दें। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में पक्षियों को सात तरह के अनाज और दाल खिलाएं।

सिंह
इस साल शनि के गोचर के प्रभाव से जॉब में परिवर्तन हो सकता है। शनि की यह स्थिति आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवादों की वजह से पारिवारिक रिश्ते कमज़ोर हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग से संबंधित मामलों के लिए यह साल शुभ है। इस दौरान आप नौकरी छोडऩे के बारे में भी सोच सकते हैं। उपाय के तौर पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दिया लगाएं।

कन्या
शनि के इस गोचर के दौरान ऐसे किसी काम में शामिल न होंए जिससे शांति भंग हो। इस समय आपकी माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अच्छा होगा कि उनकी सेहत का ख़्याल रखा जाए। परिवार में ज़मीन-जायदाद संबंधी विवाद भी हो सकते हैं। इसके अलावा काम की अधिकता की वजह से स्वयं की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसलिए पर्याप्त नींद लें। कार्य स्थल पर आपके प्रयास सार्थक नहीं हो पाएंगेए ऐसे में निराश न हों। आपके करियर में सुधार होगा लेकिन परिणाम शायद उतने बेहतर न मिलें। उपाय के तौर पर हर शनिवार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।


तुला
इस वर्ष आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप दृंढ़ निश्चय के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में छोटे भाई.बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। इस दौरान परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। हालाँकि आर्थिक क्षेत्र में प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है। रोजमर्रा की ज़िंदगी में खर्च बढऩे से परेशानी हो सकती है इसलिए खर्चों पर लगाम लगाएं। साल 2018 में शनि गोचर के प्रभाव से आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक
शनि की इस भाव में उपस्थिति से पारिवारिक जीवन में क्लेश संभव है। परिजनों के बीच झगड़े और विवादों की स्थिति उत्पन्न होगी। अगर समय रहते हुए आपने इन परिस्थितियों पर काबू नहीं पाया तो आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। इस साल किसी कारणवश आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और आय में बढ़ोत्तरी की प्रबल संभावना है। कठिन परिश्रम से अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस समय आप कड़ी मेहनत की बदौलत अधिक से अधिक कमाई करने में सक्षम होंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि की संभावना है।

धनु
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस समय आपको मानसिक तनाव और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि पारिवारिक जीवन में आपके भाई-बहनों को खुशियां और समृद्धि प्राप्त होगी। उनकी कामयाबी पर आपको गर्व होने का मौक़ा मिलेगा। विवादों की वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। यदि पहले से कोई बीमारी है जिसका इलाज चल रहा है उसमें लापरवाही न बरतें वरना बड़ी हानि हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें और स्वयं का ख्याल रखें।

मीन
आपकी राशि में शनि के इस भाव में होना शुभ नहीं है। परिणाम स्वरूप इस साल आपकी आय में कमी आ सकती है और ख़र्च में अधिक वृद्धि की संभावना है इसलिए धन को बेवजह खर्च करने से बचें। इस दौरान आप नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। अपने प्रयास जारी रखें और धैर्य व कठिन परिश्रम के महत्व को समझें। देर से ही सही लेकिन सफलता मिलेगी इसलिए संयम बनाये रखें। माता जी की सेहत में कुछ कमी आ सकती है इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दें। व्यस्त दिनचर्या की वजह से जीवन साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह से विवाद की स्थिति पैदा होगी इसलिए बेहतर होगा कि जीवन साथी व प्रेमिका को उनके हिस्से का समय दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो