script6 सितंबर से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, कुछ को नुकसान, शनि हो रहे है मार्गी | 6 september 2018 Shani margi date and lucky rashifal | Patrika News

6 सितंबर से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, कुछ को नुकसान, शनि हो रहे है मार्गी

locationसागरPublished: Sep 04, 2018 12:41:27 pm

Submitted by:

Samved Jain

6 सितंबर से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, कुछ को नुकसान, शनि हो रहे है मार्गी

6 सितंबर से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, कुछ को नुकसान, शनि हो रहे है मार्गी

6 सितंबर से इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, कुछ को नुकसान, शनि हो रहे है मार्गी

सागर. 2018 में शनि देव धनु राशि में विचरण करेंगे। 18 अप्रैल को वक्री होने के बाद अब 6 सितंबर को मार्गी होंगे। खास बात यह है कि इस दौरान भी शनि राशि परविर्तन नहीं करेंगे। इस दौरान वृश्चिक, धनु और मकर पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा मंगलप्रद। वहीं धनु और मकर के लिए तनाव लाएगा और झंझटों का जाल बुनेगा। वृषभ और कन्या पर रहेगी शनि की ढय्या। वृष का बढ़ेगा मेैंटल स्ट्रैस और कन्या पर रहेगी कुबेर और लक्ष्मी की विशेष कृपा। जिसके चलते उन्हें मिट्टी में हाथ डालना भी सोने के समान लाभ देगा।
आचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार 6 सितंबर 2018 गुरुवार को सायं 05.02 बजे धुन राशि में ही मार्गी होगा। शनि वक्री की अवधि कुल 142 दिनों की रहेगी। इसका प्रभाव राशियों पर क्या पड़ेगा। यह भी विस्तार से ही जान लेते है। यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष
मेष राशि वाले जातकों के करियर की रफ्तार धीमी रहेगी। जून तक आपके करियर में धीमी गति से उन्नति होगी और फिर उसके बाद अक्टूबर तक कॅरियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। कार्य स्थल पर तनाव और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान धैर्य से काम लें। कठिन परिश्रम और प्रयास जारी रखें। शनि की क्रूर दृष्टि के कारण आपके भाई-बहनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात है कि इस साल आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। उपाय के रूप में काली गाय को घी लगी रोटी खिलाएं।


वृषभ
शनि की क्रूर दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगी। इस दौरान आपके पिता के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है या फिर उनके साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। परिजनों, बच्चों और दोस्तों के साथ रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और सभी को साथ लेकर चलना होगा। किस्मत आपके साथ आंख मिचोली का खेल खेलेगी। इस दौरान आपको अचानक अप्रत्याशित हानि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें अन्यथा कोई रोग आपको अपनी चपेट में ले सकता है। अक्टूबर तक का समय करियर के लिए उत्तम रहेगा। उसके बाद आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उपाय के रूप में काले कपड़े और जूतों का दान करें।

मिथुन
आप अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। इसकी बदौलत कार्य स्थल पर आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। शनि का अशुभ प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अदालती या क़ानूनी मामले में आपका पलड़ा भारी रहेगा। इसमें फ़ैसला भी आपके हक़ में आ सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। इस वर्ष आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे। आप लगातार सफलता की सीढिय़ों पर चढ़ेंगे। घर में माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है अत: उनकी सेहत का ख़्याल रखें। अक्टूबर तक क़ानूनी विवाद का फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। आपके स्थान में परिवर्तन हो सकता है। उपाय के रूप में मध्य अंगुली में काले घोड़े की नाल पहनें।

कर्क
कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का ख़्याल रखें। इस दौरान पारिवारिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद संभव है। जीवनसाथी के साथ भी विवाद गहरा सकता है। इस समय धैर्य का परिचय देते हुए सूझ-बूझ से फैसले लें। इस दौरान रिश्तों पर किसी भी विवाद को हावी नहीं होने दें। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में पक्षियों को सात तरह के अनाज और दाल खिलाएं।

सिंह
इस साल शनि के गोचर के प्रभाव से जॉब में परिवर्तन हो सकता है। शनि की यह स्थिति आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवादों की वजह से पारिवारिक रिश्ते कमज़ोर हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग से संबंधित मामलों के लिए यह साल शुभ है। इस दौरान आप नौकरी छोडऩे के बारे में भी सोच सकते हैं। उपाय के तौर पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दिया लगाएं।

कन्या
शनि के इस गोचर के दौरान ऐसे किसी काम में शामिल न होंए जिससे शांति भंग हो। इस समय आपकी माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अच्छा होगा कि उनकी सेहत का ख़्याल रखा जाए। परिवार में ज़मीन-जायदाद संबंधी विवाद भी हो सकते हैं। इसके अलावा काम की अधिकता की वजह से स्वयं की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसलिए पर्याप्त नींद लें। कार्य स्थल पर आपके प्रयास सार्थक नहीं हो पाएंगेए ऐसे में निराश न हों। आपके करियर में सुधार होगा लेकिन परिणाम शायद उतने बेहतर न मिलें। उपाय के तौर पर हर शनिवार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

कुंभ
शनि की यह स्थिति आपके लिए अनुकूल होगी। बेहतर ज़िंदगी को लेकर जो सपना आपने देखा था वो इस साल पूर्ण हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर हर वक्त अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दौरान कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस समय में अपने कौशल और साहस का सही दिशा में इस्तेमाल करें। निश्चित ही आपको फिर अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। यह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण समय होगा। कड़ी मेहनत के कारण आपको बढयि़ा परिणाम मिलेंगे। परिवार में छोटे भाई.बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें।

मीन
आपकी राशि में शनि के इस भाव में होना शुभ नहीं है। परिणाम स्वरूप इस साल आपकी आय में कमी आ सकती है और ख़र्च में अधिक वृद्धि की संभावना है इसलिए धन को बेवजह खर्च करने से बचें। इस दौरान आप नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। अपने प्रयास जारी रखें और धैर्य व कठिन परिश्रम के महत्व को समझें। देर से ही सही लेकिन सफलता मिलेगी इसलिए संयम बनाये रखें। माता जी की सेहत में कुछ कमी आ सकती है इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दें। व्यस्त दिनचर्या की वजह से जीवन साथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह से विवाद की स्थिति पैदा होगी इसलिए बेहतर होगा कि जीवन साथी व प्रेमिका को उनके हिस्से का समय दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो