script24 तीर्थंकरों की पालकी यात्रा में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे | Adinath Jayanti | Patrika News

24 तीर्थंकरों की पालकी यात्रा में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे

locationसागरPublished: Mar 29, 2019 08:23:06 pm

जन्मकल्याणक पर काकागंज में हुआ महामस्तिकाभिषेक

24 तीर्थंकरों की पालकी यात्रा में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे

24 तीर्थंकरों की पालकी यात्रा में गूंजे भगवान आदिनाथ के जयकारे

सागर. जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में आज प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर काकागंज में महामस्तिकाभिषेक हुआ। वहीं बाहुवली कॉलोनी स्थित जैन मंदिर से 24 तीर्थंकरों की पालकी यात्रा के साथ श्रीजी की विमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान आदिनाथ के जयकारों से शहर गूंज उठा।
काकागंज अतिशय क्षेत्र में आचार्य निर्भयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आदिनाथ भगवान का स्वर्ण कलशों से महामस्तिकाभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा कि जन्म महत्वपूर्ण नहीं जन्म के बाद हम कैसा जीवन जीते है यह महत्वपूर्ण है। तीर्थंकर आदिनाथ ने जन्म लेकर दीक्षा धारण कर अपना जीवन को पूज्य बनाया। तीर्थंकर आदिनाथ ने जन्मदिन के दिन ही दीक्षा धारण कर ली। जिस नग्न रूप में जन्म लिया हो वो ही नग्न दिगंबर धारण कर लिया। उन्होंने संदेश दिया कि अपने स्वरूप को पहचानो और वास्तविक स्वरूप को धारण करो,क्योंकि दिगंबरत्व ऐसा रूप व पद है,जिसके आगे संसार के पद व रूप बौने है।
आदिनाथ भगवान का अभिषेक करने का सौभाग्य सर्वप्रथम काकागंज ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, राजेश जैन पटना परिवार को हुआ। इस अवसर पर सुधा सागर कलश, क्षमा सागर कलश, सर्वाथ सिद्धि कलश, अमृत कलश, हीरक कलश,स्वर्ण कलश, रजत कलश, मनोकामना कलश, जनजन कलश के माध्यम से बड़ी संक्यामें उपस्थित श्रृद्धालुओं द्वारा अपनी-अपनी सामथ्र्य अनुसार बोली के माध्यम से अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। आज सुबह से ही काकागंज जैन मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ शुरू हो गई थी। सुबह अभिषेक पूजन के बाद पंडित उदयचंद शास्त्री द्वारा महामस्तिभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर दयाचंद जैन, प्रमोद चावल,डॉ. चक्रेश जैन, डॉ मुकेश जैन, मनोज जैन, सहित बड़ी संख्या श्रृद्धालु उपस्थित रहे।
24 तीर्थंकर पालकी के साथ विमान शोभायात्रा

बाहुवली कॉलोनी में विराजमान मुनिश्री पवित्र सागर महाराज एवं प्रयोग सागर महाराज के सानिध्य में जैन मंदिर से 24 तीर्थंकरों की पालकी यात्रा के साथ श्रीजी की विमान शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों गुजराती बाजार, वर्णी कॉलोनी, कटरा नमक मंडी कीर्ति स्तंभ से एकांगी मार्ग परकोटा,गौर टॉवर, गौर मूर्ति तीन बत्ती से जामा मस्जिद, साबूलाल मार्केट विजय टॉकीज, लिंक रोड, के रास्ते आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होकर वापस बाहुवली कॉलोनी जैन मंदिर पहुंची। जहां पर श्रीजी का विशेष अभिषेक हुआ। मुनिश्री के मंगल प्रवचन हुए। शोभायात्रा मार्ग पर मार्ग पर जगह-जगह रंगोली सजाकर श्रीजी की जगह-जगह आरती उतारी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो