धूप निकलने के बाद दिनभर चली सर्द हवाएं
कोहरा छटने से मिली राहत सागर. शहर में गुरुवार को सुबह 8 बजे से धूप निकली। धूप निकलने के बावजूद भी दिनभर सर्द हवाएं चली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सागर […]
धूप निकलने के बाद दिनभर चली सर्द हवाएं
कोहरा छटने से मिली राहत सागर. शहर में गुरुवार को सुबह 8 बजे से धूप निकली। धूप निकलने के बावजूद भी दिनभर सर्द हवाएं चली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सागर के दिन और रात के पारे में उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का दौर आगामी दो दिनों तक चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश समेत सागर में सर्द हवाएं आ रही हैं। हवाओं के साथ कारण सर्दी के अपना असर दिखाना शुरू किया है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिसके बाद हवाओं की गति तेज होने से सर्दी बढ़ेगी।
Hindi News / Sagar / धूप निकलने के बाद दिनभर चली सर्द हवाएं