scriptअमावनी का ट्रेंचिंग ग्राउंड, दुर्गंध से परेशान लोगों ने लगाया जाम | Amavani Trenching Ground People have jammed | Patrika News

अमावनी का ट्रेंचिंग ग्राउंड, दुर्गंध से परेशान लोगों ने लगाया जाम

locationसागरPublished: Jul 18, 2018 11:57:49 am

Submitted by:

sunil lakhera

निगम प्रशासन ने एक बार फिर मांगी तीन महीने की मोहलत

Amavani Trenching Ground People have jammed

Amavani Trenching Ground People have jammed

सागर. अमावनी का ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्रीय लोगों के लिए पिछले दो साल से मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों का आक्रोश ट्रेंचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू के कारण भड़क उठा और गुस्साए लोगों ने कृषि उपज मंडी चौराहा पर आकर चक्काजाम कर दिया। दो साल में आठवीं बार प्रदर्शन दुर्गंध से परेशान लोगों ने लगाया जाम, करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर प्रदर्शन शांत कराया।

दुर्गंध से परेशान लोगों ने लगाया जाम, दो साल में आठवीं बार प्रदर्शन
निगम प्रशासन ने एक बार फिर तीन महीने की मोहलत मांगी । प्रदर्शन के दौरान लोक जन शक्ति पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ऋतु ठाकुर ने आरोप लगाया कि नगर निगम हर बार सिर्फ आश्वासन ही देता है और फिर कही गई बात को भूल जाता है। निगम प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे ने ग्रामीणों से कहा कि अगले तीन महीने में मैदान से सारा कचरा उठवा लिया जाएगा। मसवासी ग्रंट में बहुत कम काम शेष रह गया है। आरोप लगाया कि नगर निगम हर बार सिर्फ आश्वासन ही देता है और फिर कही गई बात को भूल जाता है। बाद में जिला प्रशासन के अफसरों ने निगमकर्मियों को क्षेत्र में प्रतिदिन दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए।
कीटनाशक दवाओं का किया छिड़काव
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन की ओर से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बदबू के कारण लोगों को जीना दूभर हो गया है। पूरे दिन क्षेत्र में मक्खियों व मच्छरों का आतंक रहता है जिसके कारण लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। ग्रामीणों के सिलसिलेवार आरोपों के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन के अफसरों ने निगमकर्मियों को क्षेत्र में प्रतिदिन दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो