scriptयुवा बोले, सेना ने देश का गौरव बढ़ाया, अब युद्ध होगा तो दिखाएंगे पाक को भारत की शक्ति | Army boosts country's pride | Patrika News

युवा बोले, सेना ने देश का गौरव बढ़ाया, अब युद्ध होगा तो दिखाएंगे पाक को भारत की शक्ति

locationसागरPublished: Feb 26, 2019 08:30:19 pm

शहर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

युवा बोले, सेना ने देश का गौरव बढ़ाया, अब युद्ध होगा तो दिखाएंगे पाक को भारत की शक्ति

युवा बोले, सेना ने देश का गौरव बढ़ाया, अब युद्ध होगा तो दिखाएंगे पाक को भारत की शक्ति

सागर.पुलवामा आंतकी हमले का भारत द्वारा दिए जवाब से मंगलवार की सुबह से ही शहर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बम बरसाकर उन्हें मारने की खबर जैसी ही आम हुई, सोशल मीडिया पर सेना को सलाम करने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से कॉलेज में छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तो कोई तिरंगा लेकर सड़कों पर दौड़ गया। युवाओं का कहना था कि भारत ने जैसे पाक को सबक सिखाया है अब युद्ध भी छिड़ जाए तो हम युवा तैयार हैं। जहां युवा शक्ति की जरूरत होगी वहां हम खड़े रहेंगे।

भारतीय सेना ने हमेशा पाक को परास्त किया है। आतंकी घटना रही हो या फिर जंग का मैदान, सेना ने देश का गौरव बढ़ाया है। पाक हमेशा पीछे से वार करता है, क्योंकि उसे पता है सामने से आए तो हारेंगे।

नेहा जैन, छात्रसंघ अध्यक्ष

अब संपूर्ण विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई हर हिंदुस्तानी के लिए सुखद एहसास है। यदि युद्ध छिड़ता है तो हमारी जहां जरूरत होगी नारी शक्ती वहां साथ देगी।

शिरोमणी राजपूत, छात्रा

पाकिस्तान हमेशा कायरो की तरह वार करता है। हिन्दुस्तान ने उनको सामने से वार करना सिखा दिया। पाकिस्तान और आतंकवादी दोनों आश्वस्त रहते थे कि भारत कोई कार्रवाई नहीं करेगा। अब उनकी यह गलतफहमी दूर हो चुकी है। भारत की सेना उसकी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं करेगी।

अंशिका द्विवेदी, छात्रा

भारत और पाकिस्तान का युद्ध होना अब जरूरी है। भारत ने उनकी असलीयत को आज बता दिया। वायुसेना की कार्रवाई ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। निश्चित रूप से आज की सुबह देश के लिए गौरव के क्षण लाई है। हम सेना को सलाम करते हैं।