scriptMP Elections 2018 विधानसभा चुनाव महायुद्ध और कार्यकर्ता योद्धा, इस नेता ने कहा हल्के में न लें चुनाव | Assembly election World War and Worker Warrior Prabhat Jha | Patrika News

MP Elections 2018 विधानसभा चुनाव महायुद्ध और कार्यकर्ता योद्धा, इस नेता ने कहा हल्के में न लें चुनाव

locationसागरPublished: Sep 09, 2018 05:32:31 pm

Submitted by:

manish Dubesy

भाजपा की संभागीय बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा

Assembly election World War and Worker Warrior Prabhat Jha

Assembly election World War and Worker Warrior Prabhat Jha

नसीहत: कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटने की नसीहत दी
आरोप: जन-आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे जन-समर्थन से बौखला रही है कांग्रेस
सागर. चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव को महायुद्ध निरूपित कर कार्यकर्ताओं को योद्धा बताकर बूस्टअप कर रही है। शनिवार को सागर आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संभागीय बैठक में इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया। बैठक की खास बात यह थी कि इसमें कार्यकर्ता नहीं बल्कि अपेक्षित पदाधिकारियों को बुलाया गया था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सागर में प्रस्तावित दौरा व चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित बैठक में प्रभात झा ने कहा कि सागर संभाग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संभावित प्रवास हो रहा है। मप्र में विधानसभा रूपी इस महायुद्ध से पहले सागर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का मार्गदर्शन मिलना सौभाग्य की बात है।
कार्यकर्ता चुनाव में एक सफल योद्धा की भूमिका का निर्वहन करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे जन-समर्थन से कांग्रेस बौखला
रही है।
कार्यकर्ता समझदारी, ईमानदारी व परिश्रम
संभाग प्रभारी विनोद गोटिया ने कहा कि चुनाव रूपी महायुद्ध में कार्यकर्ता समझदारी, ईमानदारी व परिश्रम करके पार्टी को विजयीश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता और कार्यक्रम संगठन को सफलता दिलाते हैं। आगामी समय में संभाग में शाह के संभावित प्रवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से मार्गदर्शन मिलेगा। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है।
कांग्रेस षडय़ंत्रों का कुचर्क रच रही है
गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से पूर्ण रूप से संतुष्ट है, ऐसे में कांग्रेस षडय़ंत्रों का कुचक्र रच रही है। चुनाव रूपी महायुद्ध में कार्यकर्ता को सम्यक सर्तकता बरतकर जी-जान से जुटकर पार्टी हित में कार्य करें।
ये रहे मौजूद
राज्य मंत्री ललिता यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, ऋषि लोधी, रामकृष्ण कुसमरिया, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, सदानंद गौतम देवनारायण श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, हरवंश सिंह राठौर, पारूल साहू, महापौर अभय दरे, जितेन्द्र सिंह बुंदेला, जाहर सिंह, डॉ. सुशील तिवारी, लक्षमण सिंह, शैलेष केषरवानी, अनुराग प्यासी, वैभवराज कुकरेले आदि।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो