सागरPublished: Feb 09, 2023 11:33:31 am
Manish Gite
ayodhya ram mandir news- श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष से खास बातचीत: राम मंदिर के निर्माण में नेता और राजनीतिक दलों को जोड़ना उचित नहीं
सागर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्रथम तल इसी वर्ष दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। मंदिर निर्माण में देशभर के भक्तों का धन उपयोग किया जा रहा है। वे आस्था के अनुसार दान दे रहे हैं। इसमें नेता और राजनीतिक दलों को जोड़ना उचित नहीं। मंदिर और राजनीति अलग-अलग हैं। भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था का केंद्र हैं। दशकों से मंदिर निर्माण का सपना भक्त दे रहे थे और अब यह स्वप्न साकार होने जा रहा है।