scriptशादी से लौट रहे थे BJP विधायक, अचानक गाड़ी पर हुआ हमला, टूटा शीशा, जानें पूरा मामला | banda bjp mla virendra singh lodhi with stone car glass broken | Patrika News
सागर

शादी से लौट रहे थे BJP विधायक, अचानक गाड़ी पर हुआ हमला, टूटा शीशा, जानें पूरा मामला

MP News : सागर जिले के बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर अचानक किसी ने पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें कार का शीशा टूट गया।

सागरApr 28, 2024 / 01:47 pm

Himanshu Singh

banda bjp mla
मध्यप्रदेश के बंडा विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की गाड़ी पर शनिवार की रात अचानक किसी अनजान व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का कांच टूट गया। बता दें कि, विधायक अपने ही क्षेत्र में किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला 27 अप्रैल शनिवार की रात की बताई जा रही है। जो कि बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास स्थित सिलोट नदी के घाट के पास की है। इस पर विधायक का कहना है कि वह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर बंडा वापस लौट रहे थे।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


इसी दौरान सिलोट नदी के घाट के पास अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार पर पत्थर मार दिया। बीजेपी विधायक वीरेंद्र लोधी ने बताया कि वह कार में जिस तरफ बैठे थे। पत्थर उसी साइड आकर कांच पर लगा। पत्थर इतनी जोर से मारा गया था कि गाड़ी का कांच टूट गया और मेरे कांच के टुकड़े मेरे ऊपर आकर गिरे, पत्थर किसने मारा यह मैं नहीं कह सकता हूं। किसी पर शक भी नहीं हैं। मैंने पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने क्या कहा


कार पर पत्थर मारने की तलाश में जुटे बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शाहगढ़ की ओर से आ रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर उनकी गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मार दिया। पत्थर लगने के बाद कार का कांच टूट गया। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Home / Sagar / शादी से लौट रहे थे BJP विधायक, अचानक गाड़ी पर हुआ हमला, टूटा शीशा, जानें पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो