सागर

नशे में धुत बैंक कर्मचारियों ने महिला कर्मचारी को रात में बुलाया बैंक, जाने कारण

बैंक पहुंचने पर महिला कर्मचारी से कहा नहीं है काम आप घर जाएं, शिकायत दर्ज

सागरFeb 01, 2019 / 09:05 pm

anuj hazari

Bankrupt bank employees call women employees at night

बीना. खुरई रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कुछ कर्मचारियों ने नशे में धुत होकर रात करीब साढ़े दस बजे एक महिला कर्मचारी को कैश में गड़बड़ी होने का कहकर बुलाया, लेकिन जब महिला कर्मचारी बैंक पहुंची तो वहां कोई भी गड़बड़ी नहीं थी। इसके बाद कर्मचारियों ने नशे की हालत में कहा कि काम हो गया है अब आप घर चली जाओ, जिससे आहात होकर महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दरअसल गुरुवार रात बैंक में कैशियर के पद पर पदस्थ एक महिला कर्मचारी को बैंक से किसी कर्मचारी का फोन आया और कहा गया कि मैडम आपके कैश में गड़बड़ी है और साइड लॉग इन है जो बंद नहीं हो रही है। जिसके बाद महिला कर्मचारी घबराते हुए रात करीब साढ़े दस बजे बैंक पहुंच गई, लेकिन वहां देखने पर नजारा कुछ और ही था, वहां उपस्थित बैंक के सभी कर्मचारी शराब के नशे में धुत थे। चूंकि महिला कर्मचारी शाम पांच बजे केश मिलाकर व काउंटिंग करके ही घर गई थी, लेकिन रात में आए फोन से वह किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इससे घबराकर बैंक पहुंच गई। इसके बाद महिला कर्मचारी ने इसकी जानकारी भोपाल स्थित अपने उच्चाधिकारियों के लिए दी, जिन्होंने डायल 100 पर सूचना दी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और महिला कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों से बात करके बैंक बंद कराई। इसके बाद महिला शिकायत लेकर सुबह नौ बजे थाने पहुंची। महिला ने शिकायत दर्ज कराई की जब कोई काम नहीं था तो बैंक कर्मचारियों ने मुझे रात में परेशान किया, जिससे वह मानसिक रुप से परेशान हो गई। इसलिए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
महिला कर्मचारी का हो चुका है तबादला
महिला कर्मचारी के अनुसार उसका तबादला भोपाल हो चुका है, लेकिन स्थानीय अधिकारी उसे रिलीव नहीं कर रहे हैं। इसके बाद सभी कर्मचारी मिलकर उसे परेशान कर रहे हैं। जिससे वह परेशान हैं। इसके बाद ही उसने पुलिस में शिकायत करने का कदम उठाया। पुलिस ने महिला कर्मचारी से आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

Home / Sagar / नशे में धुत बैंक कर्मचारियों ने महिला कर्मचारी को रात में बुलाया बैंक, जाने कारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.