scriptप्रदेश में इस फार्मूले के आधार पर टिकट वितरण करेगी कांग्रेस, पार्टी करा रही गुप्त सर्वे | Based on this formula in the state Congress will distribute tickets | Patrika News

प्रदेश में इस फार्मूले के आधार पर टिकट वितरण करेगी कांग्रेस, पार्टी करा रही गुप्त सर्वे

locationसागरPublished: Jun 24, 2018 04:52:08 pm

यह बात कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता योगेश यादव ने सागर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा में कही।

Based on this formula in the state Congress will distribute tickets

Based on this formula in the state Congress will distribute tickets

सागर. प्रदेश में गुजरात फार्मूले के आधार पर टिकिट वितरण होगा। पार्टी गुप्त सर्वे करा रही है, इसमें जनाधार और जमीनी पकड़ वाले नेताओं को पहचान की जा रही है। यह बात कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता योगेश यादव ने सागर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि सेवादल ने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने नीति बनाई है। विधानसभा चुनाव में एक बूथ दो यूथ तैनात करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पिछले 15 वर्षो के शासन में प्रदेश मेंअराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले तीन वर्ष में प्रदेश की करीब छह हजार बच्चियां अपहृत कर महानगरों में बेच दी गईं। प्रतिदिन 75 से 100 बच्चियां प्रदेश से लापता हो रही हैं। प्रदेश की अब स्थिति बिहार, उप्र और पूर्वोत्तर के राज्यों से भी खराब है। सरकार ने कलेक्टर्स को भाजपा का कार्यकर्ता बनाकर रख दिया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, डॉ. संदीप सबलोक, वीरेंद्र गौर, दवेंद्र फुसकेल आदि मौजूद थे।
फेसबुक पर पोस्ट के जरिए दिग्विजय सिंह व कांग्रेस की छवि धूमिल की कोशिश

कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर फेसबुक पर की गई एक पोस्ट से कांग्रेस में रोष है। इस पोस्ट में सिंह को कश्मीर के पत्थरबाजों व सेना से संबंधित कमेंट किया गया है। इसके विरोध शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की है। प्रवक्ता वीरेंद्र गौर ने बताया कि सागर जिले के देवरी निवासी वक्तव्य जसवंत सिंह निराला ने यह पोस्ट की है, इससे दिग्विजय सिंह का कोई लेना देना नहीं है। निराला ने यह पोस्ट अपनी फेसबुक आइडी से की है। यह आगामी विधानसभा चुनावों में दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी पर इंटरनेट का गलत प्रयोग करने पर साइबर एक्ट की धारा 66 एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए। एसपी ने मकरोनिया पुलिस थाने को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में सुरेन्द्र सुहाने, देवेन्द्र फुसकेले,राकेश रॉय, अंकु चौरसिया आदि शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो