scriptकन्या लग्न और त्रिकोण नक्षत्र में हो रही नए साल की शुरूआत, मिलेगा कई राशि जातकों को लाभ | Beginning of the new year in Virgo Ascendant and Trikon Nakshatra, | Patrika News

कन्या लग्न और त्रिकोण नक्षत्र में हो रही नए साल की शुरूआत, मिलेगा कई राशि जातकों को लाभ

locationसागरPublished: Dec 29, 2021 08:10:12 pm

Submitted by:

Atul sharma

नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ज्योतिष नजरिये से साल 2022 कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। नए साल की शुरुआत पौष कृष्ण चतुर्दशी से होगी।

सागर. नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ज्योतिष नजरिये से साल 2022 कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। नए साल की शुरुआत पौष कृष्ण चतुर्दशी से होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कन्या लग्न, मूल नक्षत्र त्रिकोण में शनिवार के दिन साल 2022 की शुरुआत हो रही है। नए साल के पहले दिन चंद्र धनु राशि में विराजमान रहेंगे। सभी नौ ग्रहों में सूर्य, धनु राशि, बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे।
राशियों के लिए इस तरह शुभ रहेगा नया साल
पं. नरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कन्या लग्न, बुध ग्रह से संबंध रखता है। इस कारण बौद्धिक कार्यों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है। वहीं मूल नक्षत्र होने के साथ ही वृद्धि योग बनेगा। ऐसे में इस दौरान शुरू होने वाले सभी कार्य आने वाले समय में शुभ परिणाम लेकर आएंगे।
मेष राशि- नए साल की शुरुआत के साथ ही मेष राशि के जातकों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि- साल 2022 में आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में खूब प्रसंशा मिलेगी।
मिथुन राशि -मिथुन राशि के लोगों के लिए साल 2022 बहुत अच्छा रहने वाला है। इस साल आप कुछ नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। सेहत के मामले में ढुलमुल रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपका खूब नाम होगा और लाभ मिलेगा।
कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों के लिए वर्ष 2022 कई मामलों में बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल पूरे साल आपको आगे बढऩे में सहायता करेगा। आप व्यापार में काफी आगे बढ़ेंगे। गुरु आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। आप खूब यात्राएं कर सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नये साल में शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि- आय में वृद्धि से आर्थिक परेशानी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी चीज में निवेश करने से लाभ मिल सकता है।
तुला राशि – यह वर्ष लोगों के लिए मिले-जुले नतीजे लेकर आएगा। इस वर्ष आपको संतान होने के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि – आप 2022 की शुरुआत में काफी आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह साल आपको प्रचुर मात्रा में धन देकर जाएगा। इस साल आपको अपने दोस्तों से अच्छे संबंध बनाकर रखने होंगे। वे आपके बहुत काम आएंगे।
धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए साल 2022 में खुद को जानने और समझने का मौका मिलेगा। आपके पास आर्थिक तौर पर कुछ अच्छे अवसर आएंगे। कोई नई जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना आप बना सकते हैं।
मकर राशि -लोगों के लिए साल 2022 बेहतर रहेगा। सफलता मिलेगी। जितनी मेहनत उतना ही परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में बढ़ोत्तरी होगी। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें भी अपने प्रयासों से सफलता मिलने की अच्छी संभावना दिखाई देती है।
कुंभ राशि – साल 2022 में कुंभ राशि के लोगों को सेहत और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अप्रैल के बाद से गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छी खबरें लाएगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा। शुरुआती चार महीने आपको थोड़ा मुश्किल समय रहेगा।
मीन राशि – नया साल बहुत अच्छे नतीजे लेकर आएगा। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप खुद को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत प्रयास करेंगे। किसी भी तरह का बड़ा निर्णय लेने मे जल्दबाजी नहीं करें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो