scriptलोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर | BJP Leader Passes away before lok sabha election 2019 madhya pradesh | Patrika News

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर

locationसागरPublished: Apr 05, 2019 02:34:39 pm

Submitted by:

Samved Jain

भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर

दमोह. लोकसभा चुनाव 2019 के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश पटैल का निधन हो गया है। सुरेश पटैल मौजूदा समय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष थे। जबकि इससे पहले पर पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुके है। हटा विधानसभा क्षेत्र में वह काफी सक्रिय, मैनेजर और कूटनितिक नेता माने जाते थे। इनके निधन की खबर फैलते ही उनके चाहने वाले शोकाकुल है।
भाजपा नेता सुरेश पटैल का निधन बीमारी के चलते हुआ है। गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मूलत: ग्रामीण क्षेत्र से ब्लांग करने वाले पटैल फिलहाल दमोह की सुरेका कॉलोनी में निवास करते थे। जहां ही उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनकी उम्र करीब ५० बताई गई है। सुरेश पटैल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इसके पूर्व वह हटा से भाजपा विधायक रही उमादेवी खटीक के निज सचिव रहे। वह करीब 25 year से सक्रिय राजनीति करते आ रहे थे। दमोह संसदीय क्षेत्र से तत्कालीन भाजपा सांसद रहे रामकृष्ण कुसमरिया के साथ भी उन्होंने बतौर निज सचिव काम किया है। पटैल समाज में भी उनकी स्पष्ट छबि रही है।
लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर
लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनके निधन होने से निश्चित ही भाजपा को झटका लगा है। सुरेश पटैल के निधन की खबर लगते ही नेताओं का जमावड़ा उनके घर पर लग। सांसद प्रहलाद सिंह पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इसे बड़ी क्षति बताया।
लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर
स्वच्छ रहा है राजनैतिक कॅरियर
सुरेश पटैल काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय नजर आए। वह काफी मिलन सार थे। भाजपा के शासन में वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य बड़े नेताओं के संपर्क में बने रहते थे। पटैल समाज में भी उनका काफी बड़ा कद रहा है। इसके अलावा गायत्री परिवार से भी वह जुड़े थे। पटैल की निधन पर प्रदेश भर के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही ऐसी घड़ी में परिवार को साहस देने ईश्वर से कामना की है।

ट्रेंडिंग वीडियो