script

खटाई में पड़ा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सागर दौरा, इस तरह हो रही बयानबाजी

locationसागरPublished: Sep 22, 2018 05:14:46 pm

Submitted by:

manish Dubesy

पदाधिकारी कुछ भी कहने से कर रहे इनकार, लारिया ने 25 के बाद आने की जताई संभावना

BJP National President sagar Tour

BJP National President sagar Tour

सागर. कार्यकर्ताओं को बूस्टप करने के लिए सागर में प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा खटाई में पड़ गया है। इसके पीछे कार्यकताओं में उत्साह की कमी बड़ा कारण बताया जा रहा है। इसलिए दौरे की तारीख व बैठक स्थल का चयन नहीं किया है। हालांकि पार्टी पदाधिकारी फिलहाल कुछ कहने से इनकार कर रहे हैं।
इससे पहले जानकारी आई थी कि शाह का सागर दौरा अक्टूबर के पहले सप्ताह प्रस्तावित किया गया था। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी भाजपा कर रही है। इन्हीं तैयारियों के बीच शाह के दौर की तैयारी भी की जा रही थी, लेकिन अब तक तारीख तय न होने से पार्टी की गतिविधियां ढीली पड़ गई हैं। मामले में पार्टी उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया का कहना है अधिकृत रूप से तारीख की जानकारी नहीं आई है, लेकिन तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारी चौकस हैं। उन्होंने बताया कि २५ सितंबर के बाद तारीख आने की संभावनाएं हैं।
महाकुंभ को लेकर सदर मंडल की बैठक
भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सदर मंडल की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। जिला महामंत्री अनुराग प्यासी ने कहा कि महाकुंभ में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों साथ ही लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित करें। बैठक को मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्दर मिश्रा, मुकेश हरयानी, अरविंद तोमर ने भी संबोधित किया। बैठक में सौरभ केशरवानी, हरिओम केशरवानी, पंकज मुखारया, रामप्रसाद विश्वकर्मा, बलवंत राठौर, विक्रम मौर्य, हीरालाल खटीक, आलोक केशरवानी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
चुनावी शिकायतों पर होगी जांच व कार्रवाई
राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार-प्रसार पर किए जा रहे व्यय व आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों की शिकायतों तथा सूचनाओं पर तत्काल जांच एवं प्रभावी कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई जिले के आठों विधानसभाओं में गठित किए गए उडऩदस्ते करेंगे। इन उडऩदस्तों को २२ सितंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर आलोक कुमार सिंह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होगे। मिली जानकारी के अनुसार उडऩ दस्तों का प्रशिक्षण आज शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया गया है। इसी तरह से निगरानी दल के सदस्यों को इसी महाविद्यालय में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा संवेदनशील घटनाओं और सार्वजनिक रैलियों की वीडियोग्राफी के लिए वीडियो निगरानी दल का प्रशिक्षण शाम 4.15 बजे से आयोजित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो