यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सागर संभाग के प्रभारी विनोट गोटिया ने कही। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े दायित्व का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता बूथों पर जीत के लिए चुनावी रण में एक कुशल योद्धा की भूमिका का निर्वाहन करें।
बैठक में पंचायत गोपाल भार्गव ने कहा कि 14 साल में प्रदेश सरकार ने लोगों को योजनाओं के जरिए लाभ दिलाया है। बैठक में सांसद प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, जिला महामंत्री अनुराग प्यासी, शैलेष केशरवानी, विधायक प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, महेश राय, महापौर अभय दरे, सुधा जैन, जाहर सिंह, जिला पंचायत सभापति दिव्या सिंह, प्रदीप राजौरिया, रतन सिंह सिलारपुर, वैभवराज कुकरेले उपस्थित थे।
भाजपा ने हटाए 3 मंडल अध्यक्ष
दागदार छवि और अनुशासनहीनता समेत अन्य कारणों से भारतीय जनता पार्टी ने जिले के तीन मंडल अध्यक्षों को हटाकर नए कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी है। यह सब चुनाव के मद्देनजर किया गया है। मालूम हो कि पिछले दिनों सीहोरा व सदर मंडल के अध्यक्ष क्रमश: महेंद्र राय व नरेंद्र तिवारी सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा खुरई नगर मंडल अध्यक्ष संजय बाबा को स्वास्थ्यगत कारण से अलग किया है। पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने खुरई नगर मंडल में प्रवीण जैन गढ़ौला, सीहोरा नगर मंडल में दरयाव सिंह व सदर मंडल में श्याम सुन्दर मिश्रा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बताया जा रहा है कि सीहोरा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र राय को पार्टी के ही पदाधिकारियों से विवाद के चलते हटया गया है। वहीं सदर मंडल अध्यक्ष पिछले दिनों आंगनबाड़ी में अपने परिजन के स्व-सहायता समूह द्वारा वितरित किए गए भोजन में मिले चूहे से सुर्खियों में आए थे।
इसी वजह से उन्हे पद से पृथक किया गया है।