scriptबुंदेलखंड के इस बड़े अस्पताल में प्रबंधन को नहीं मरीजों की चिंता | BMC management does not care about patients | Patrika News

बुंदेलखंड के इस बड़े अस्पताल में प्रबंधन को नहीं मरीजों की चिंता

locationसागरPublished: Apr 08, 2018 05:00:12 pm

कई वार्ड एेसे हैं, जहां पंखे तक नहीं लगे हैं। एेसे में यहां भर्ती मरीजों की परेशानी दोगुनी हो रही है।

BMC management does not care about patients

BMC management does not care about patients

सागर. बीएमसी में एसी प्लांट के बंद होने से वार्डों में भर्ती मरीजों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। कई वार्ड एेसे हैं, जहां पंखे तक नहीं लगे हैं। एेसे में यहां भर्ती मरीजों की परेशानी दोगुनी हो रही है। कई परिजन तो इस परेशानी की वजह से रात में अपने मरीजों को घर ले जा रहे हैं। उधर प्रबंधन ने अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूलर नहीं रखवाए हैं। नेत्र विभाग में सबसे ज्यादा नेत्र रोगियों को परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में ऑपरेशन कराने आ रहे नेत्र रोगियों को बगैर पंखे के बीच दिन और रात गुजारनी पड़ रही है।
यहां भर्ती नेत्र रोगियों के परिजनों का कहना था कि वार्ड में पंखे तक नहीं लगे हैं। दोपहर और रात में उमस के कारण काफी परेशानी होती है। नेत्र रोगियों का कहना है कि वार्ड में तेज प्रकाश आता है। खिड़कियों पर पर्दे तक नहीं लगाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर मरीजों को तेज रोशनी से बचने की सलाह देते हैं, लेकिन प्रबंधन वार्डों में इसकी अनदेखी कर रहा है।
एसी प्लांट छह महीने से ठप पड़ा है। प्रबंधन ने इसकी मरम्मत कराने इसी महीने नींद से जागा है। अब यह काम पूरा होने में दो महीने लग सकते हैं। क्योंकि काम काफी ज्यादा है। उधर पिछले साल वार्डों में रखवाए गए अधिकांश कूलर खराब पड़े हैं। यहां भी प्रबंधन ने लापरवाही दिखाई है। यह जानते हुए भी कि वार्डों में इनकी जरूरत है, लेकिन प्रबंधन ने समय रहते इन्हें नहीं सुधरवाया है। अब इन्हें सुधरवाने की बात कही जा रही है।

९ सौ से ज्यादा भर्ती हैं मरीज
बीएमसी के २७ वार्डों में अधिकांश वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। हर वार्ड में ३० पलंग हैं। इस हिसाब से ८१० मरीजों के लिए पलंग हैं। मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि एेसे हैं, जहां क्षमता से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। एेसे में अतिरिक्त मरीजों को अन्य खाली वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है। कूलर की व्यवस्था न होने से मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मैनटेनेंस एजेंसी बंद एसी प्लांट को शुरू करने में देरी कर रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वार्डों में कूलर रखवाए जाना है। इनकी रिपेयरिंग कराई जा रही है। – डॉ. आरएस वर्मा, अधीक्षक बीएमसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो