scriptनवरात्रि से बाजार में बूम,50 करोड़ का होगा कारोबार | Boom in the market from Navaratri | Patrika News

नवरात्रि से बाजार में बूम,50 करोड़ का होगा कारोबार

locationसागरPublished: Oct 12, 2018 09:53:56 am

Submitted by:

sunil lakhera

नवरात्रि से ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अच्छे कारोबार की उम्मीद

Boom in the market from Navaratri

Boom in the market from Navaratri

सागर. श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार पूरी तरह तैयार है। जिसकी रौनक नवरात्रि में देखने को मिल रही है। नवरात्रि पर कारोबारियों को बड़ी उम्मीद रहती है। नामी प्रोडक्ट कंपनियों ने नवरात्र पर कई स्पेशल ऑफर बाजार में उतारे हैं। ग्राहकी का इन दिनों सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और रियल स्टेट क्षेत्र में तेजी से देखने को मिलेगी। आसान फाइनेंस स्कीम और ऑफर्स के सहारे नवरात्र में बाजार में 5 गुना कारोबार होने की उम्मीद है। शहर में नवरात्रि में करीब 50 करोड़ रुपए की व्यापार की उम्मीद जताई जा रही है।
ऑटोमोबाइल- दो दिन में आए चार करोड़
नवरात्रि के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग पहले ही शुरू होगी। दो पहिया एवं चार पहिया में विभिन्न कंपनियों के करीब 125 से अधिक मॉडल बाजार में मौजूद कराए गए हैं। दो पहिया में स्कूटी की मांग सबसे ज्यादा है। बाजार में वाहनों की दौड़ में 40 हजार रुपए से लेकर 4 लाख तक की बाइक भी मौजूद है। एक कंपनी कपिल श्रीवास ने बताया दो दिनों में शहर में दो पहिया वाहनों की अच्छी मांग रही है। करीब २ करोड़ का व्यापार हुआ है, १० दिनों में १० करोड़ के व्यापार की उम्मीद है। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ० परसेंट ब्याज और गिफ्ट आइटम दे रही है।
पेटीएम पर 5 हजार रुपए कैश बैक मिल रहा है, नगद इनाम भी है। वहीं चार पहिया वाहनों की भी लोगों ने पहले से बुकिंग करा ली थी। यहां भी करीब १० करोड़ रुपए आएंगे।
दोपहिया की रेंज
स्कूटर 50 हजार-52 हजार
बाइक 42 हजार-65 हजार
हेवी रेंज 70 हजार-1.25 लाख
मेगा रेंज 4 लाख तक
चार पहिया की रेंज
फॉर्मल रेंज- 2.5 लाख से 6 लाख
मीडियम रेंज – 7 से 10 लाख
हैवी रेंज – 20 लाख से 40 लाख
सामान्य दिनों में बिक्री रोज
90-150- दो पहिया वाहन
35-50- चार पहिया वाहन
नवरात्र पर उम्मीद
२५०० – दो पहिया वाहन
1000- चार पहिया वाहन
सराफा में- 15 करोड़
सराफा व्यापारी शानू सोनी ने बताया कि दो दिनों से सफारा बाजार में ग्राहकी बड़ी है। ९२ होलमार्क को लोग अधिक पसंद कर हे हैं। बाजार में एंटिक कलेक्शन है, लाइट वेट ज्वेलरी में कुंदन वर्क को पसंद किया जा रहा है। दो दिनों में 2-3 करोड़ का व्यापार सराफा में हुआ है। और पूरे नवरात्र की बात करें तो 10 से 15 करोड़ का बाजार होगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स : 10 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कंपनियां बदलाव के साथ नए मॉडल लाई हैं। डिस्काउंट ऑफर्स के कारण कीमतें भी अपेक्षाकृत कम हैं। कारोबारियों के अनुसार त्योहारों पर बिक्री का आंकड़ा १० करोड़ रुपए को पार करने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम में सभी कंपनियों ने मोबाइल पर ऑफर और डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है, इससे डिमांड बढ़ गई है। वहीं घर के लिए एलईडी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज को खरीदने ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। व्यापारी विजय निरंकारी ने बताया कि दो दिनों में व्यापार अच्छा रहा है, आगे भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो