scriptघर में चल रही थी शादी की तैयारी, प्रेमी आकर बोला- चलो मेरे साथ, लड़की बोली- नहीं तो उसने खुद को मार ली गोली | boy shot dead itself in girlfriend house | Patrika News

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, प्रेमी आकर बोला- चलो मेरे साथ, लड़की बोली- नहीं तो उसने खुद को मार ली गोली

locationसागरPublished: Feb 18, 2020 04:37:10 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

4_5.jpg

सागर/ प्रेम-प्रसंग के चलते सोमवार देर रात बण्डा के छापरी गांव में बेगमगंज थाना क्षेत्र के युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक शाम को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। उसके द्वारा शादी तय होने की बात कहकर लौटाए जाने के बाद वह रात 11 बजे फिर उसके घर गया। इसके बाद वह साथ चलने के लिए उसे धमकी देने लगा और लड़की के सामने ही खुद को गोली मार ली।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी का लड़की से लंबे समय से अफेयर चल रहा था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। मगर लड़का चाहता था कि वह परिवार से बगावत कर मेरे साथ चल दे। लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। लड़का उसके घर पहुंचकर लगातार दबाव बना रहा था।
साथ चलने को कहा

हादसे के दिन घर की दूसरी मंजिल पर आहट सुन लड़की अपनी बहन के साथ पहुंची तो सौरभ ने उससे साथ चलने को कहा। लड़की ने जाने से इनकार कर दिया। युवक ने साथ नहीं चलने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए देशी कट्टा निकाल लिया और बहस के बाद अपनी कनपटी पर रखकर ट्रिगर दबा दिया।
मौके पर ही मौत
बण्डा टीआई कमल सिंह ठाकुर के अनुसार गोली भेजा फाड़ते हुए निकल गई और सौरभ कमरे में गिर गया। गोली की आवाज और युवती की चीख सुनकर परिजन वहां आ गए। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घटना स्थल को सुरक्षित कराया। सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी वहां आ गए। उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए बण्डा भेज कर युवती और परिजनों से पूछताछ की गई।

बताया जाता है कि युवक सौरभ दो दिन पहले बण्डा में अपने फूफा के घर आया था। उसका प्रेम प्रसंग छापरी की युवती से चल रहा था। उनके बीच मोबाइल पर बात भी होती थी। वहीं, कनपटी पर गोली के सुराख को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। लेकिन अभी भी कई तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो