scriptपश्चिमी कॉलोनी की तरफ से ब्रिज किया बंद, रेलवे कर्मचारी, वार्डवासी परेशान | Bridge closed on behalf of Western Colony | Patrika News

पश्चिमी कॉलोनी की तरफ से ब्रिज किया बंद, रेलवे कर्मचारी, वार्डवासी परेशान

locationसागरPublished: Jun 04, 2020 09:30:59 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

चक्कर लगाकर जाना पड़ता है दूसरी ओर

Bridge closed on behalf of Western Colony

Bridge closed on behalf of Western Colony

बीना. कोरोना के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के अलावा अन्य लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई है, जिसके चलते पश्चिमी कॉलोनी की तरफ से फुट ओवरब्रिज बंद कर दिया है। ब्रिज के बंद होने से अब रेलवे कर्मचारी सहित कई वार्डों के लोग परेशान हैं।
रेलवे स्टेशन बना फुट ओवरब्रिज पूर्वी और पश्चिमी कॉलोनी को जोड़ता है। इस ब्रिज से पश्चिमी कॉलोनी से रेलवे कर्मचारी सहित भगतसिंह वार्ड, नईबस्ती सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग आते-जाते हैं, लेकिन कोरोना के चलते इस ब्रिज को बंद कर दिया गया है, जिससे अब लोग या तो लाइन क्रॉस करके आते हैं या फिर पूरा चक्कर लगाकर दूसरी ओर जा पाते हैं। इससे रेलवे कर्मचारी भी परेशान हैं। लोगों द्वारा इसमें कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे वहां से लोग निकल सके। क्योंकि रेलवे ने सुरक्षा के दृष्टि से बंद तो किया है, लेकिन यहां से आने-जाने वालों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्टेशन के आसपास से खुले अन्य रास्तों को भी बंद कर दिया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के अंदर न जा सके।
पहले अलग था ब्रिज
दोनों कॉलोनियों को जोडऩे के लिए पहले स्टेशन पर अलग से एक ब्रिज था, लेकिन कुछ वर्षों पूर्व वह ब्रिज हटा दिया गया। इसके बाद स्टेशन फुट ओवरब्रिज को ही आगे बढ़ाकर दोनों से से जोड़ा गया है और इसी से लोग आते-जाते हैं।
इसके अलावा नहीं कोई विकल्प
सुरक्षा की दृष्टि से ब्रिज को बंद करने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। न ही इतना सुरक्षा बल है कि वहां लगाया जा सके। लोगों को घूम कर ही दूसरी ओर आना पड़ेगा।
बीएम दुबे, स्टेशन प्रबंधक, बीना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो