scriptबृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा | Brihaspati Gochar vrischika rashi from tula 3 rashi bad luck start | Patrika News

बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

locationसागरPublished: Oct 09, 2018 04:14:15 pm

Submitted by:

Samved Jain

11 october 2018 : बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर, इन3 राशि वालों को नुकसान,1को फायदा

बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

सागर. 11 अक्टूबर 2018 गुरुवार के दिन 8.39 बजे रात को तुला राशि से वृश्चिक राशि में बृहस्पति ग्रह का गोचर हो रहा है और 30 मार्च 2019 को रात 3.11 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। शास्त्रों में बृहस्पति को गुरु का स्थान दिया गया है। बृहस्पति जीवन में सुख, यश, विवाह, संतान और नौकरी आदि को प्रभावित करते है। इसलिए बृहस्पति को अनुकूल स्थिति में रखना अत्यंत आवश्यक है। बृहस्पति के वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पडऩे वाला है आइए जानते हैं…

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर मेष राशि पर असर

आपके नौवें और बारहवें भाव में स्वामी बृहस्पति विराजमान है। गोचर कर अष्टम भाव में प्रवेश करेंगें। आपके लिए बृहस्पति का गोचर ज्यादा शुभ नहीं है। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। भाग्य का ज्यादा साथ नहीं मिलेगा। अनचाही यात्राएं करनी पड़ेगी परन्तु सफल रहेंगी। गुरु की वंदना करने से लाभ मिलेगा। साइंस या रिसर्च में सफलता मिलेगी। शनि के नक्षत्र में आने पर आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से प्रसन्न रहेंगें और सफलता प्राप्त होगी। लेखन और कानूनी मसले आपके पक्ष में रहेंगें।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर वृषभ राशि पर असर

आपकी राशि बृहस्पति सप्तम भाव में गोचर करेंगें। गुरु के इस गोचर के दौरान आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगें। यह समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। वैवाहिक जीवन भी खराब रहेगा नौकरी, व्यवसाय और पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। बिजनेस में मेहनत करने के बाद भी अपने प्रतिद्विंदियों को मात नहीं दें पाएंगें। छात्रों को परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। मित्रों से धोखा मिल सकता है। जंक फूड और वसायुक्त आहार से दूर रहें। लिवर और पैंक्रियाज़ का ध्यान रखें। सेहत भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर मिथुन राशि पर असर

मिथुन राशि से बृहस्पति षष्ठम भाव में गोचर करेंगें। करियर में भी सफलता के योग बने हुए है। नौकरी में किसी तरह के आरोप का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यवसाय के कारण कहीं दूर यात्रा होगी लेकिन यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। कानूनी मामले भी परेशान कर सकते है। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। पिता या घर के किसी बड़े सदस्?य के साथ अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन में समस्?याएं आ सकती है। जीवनसाथी के साथ शांत व्यवहार रखें। शनि के नक्षत्र में आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। भाग्?य का साथ नहीं मिलेगा। प्रयास भी सफल नहीं हो पाएंगें।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर कर्क राशि पर असर

कर्क राशि से पंचम भाव में गुरु गोचर करेंगें। संतान सुख मिलेगा। अधिकतर समय मस्ती में बितेगा। स्टॉक मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें। आर्थिक नुकसान के योग है। लालच न करें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपनी प्रतिभा को उजागर नहीं कर पाएंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। यह समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपका निजी जीवन प्रभावित होगा। कुछ समय के लिए आपका जीवनसाथी आपको छोड़कर जा सकता है। किसी उच्च अधिकारी की मदद मिल सकती है। अच्छे लोगों का संग मिलेगा। गुरु के शनि के नक्षत्र में आने पर आपको थोड़ी-बहुत समस्?याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर सिंह राशि पर असर

सिंह राशि के चतुर्थ भाव में गोचर होगा। घर में कोई शुभ कार्य संपन्?न हो सकता है। मित्रों और रिश्?तेदारों के साथ मतभेद की संभावना है। अपमान सहना पड़ सकता है। स्?टॉक मार्केट में पैसा ना लगाएं। आर्थिक नुकसान होने के आसार है। समय ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा। सपने सच होंगे। हॉस्पीटल या दवाओं पर पैसे खर्च होंगे। समय-समय पर प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। शनि के नक्षत्र में आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपका पार्टनर आपके ऊपर हुकुम चला सकता है।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर कन्या राशि पर असर

कन्या राशि से तृतीय भाव में गोचर होगा। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से प्रमोशन रूक सकता है। बिजनेस में किसी तरह का निवेश करने से बचें। परिश्रम करें। साझेदारी में किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के भी योग बने हुए हैं। समय आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहनों से मधुर संबंध रहेंगें। पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रहेंगें। वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थान परिवर्तन के योग है। वाहन या गैजेट खरीदने के योग है।
बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर तुला राशि पर असर

तुला राशि के द्वितीय भाव में गुरु का गोचर होगा। पैसों का संचय करेंगें और धन लाभ की भी संभावना है। निवेश कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। दूसरों को प्रभावित कर पाएंगें। प्रमोशन मिल सकती है। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें। कला से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। इस समय मां की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें। आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा और आप जरूरतमंदों की सहायता कर पाएंगें। लेकिन सेहत संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। बुध के नक्षत्र में ईश्वरिय कृपा रहेगी। आपकी रुचि धर्म औेर मोक्ष की ओर बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सहायता करें।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर वृश्चिक राशि पर असर

इस राशि के प्रथम भाव में गोचर होगा। कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। निवास स्थान बदलने के योग है। सेहत अच्छी नहीं रहेगी। रियल एस्टेट, वाहन, माइन, ज्योतिष, इतिहास और भूमि आदि से संबंधित लोगों को खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों से लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में लाभ होगा। शनि के नक्षत्र में चीज़ें संभलती नजऱ आएंगीं।
बृहस्पति का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर,इन 3 राशि वालों को नुकसान,1 को फायदा

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर धनु राशि पर असर

बृहस्पति आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश करेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धैर्य और संयम रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। निवेश के लिए सही समय नहीं है। धोखाधड़ी से पैसों का नुकसान हो सकता है। यात्रा के योग है परन्तु यात्रा असफल रहेगी। वृश्चिक राशि में गुरु के गोचर के कारण आपको अपने जन्मस्थान से दूर जाना पड़ सकता है। घर बदलने के योग रहे है। नज़दीकी संबंधों में खटास आ सकती है। सेहत और मानसिक रूप से बीमारी रह सकते है। अपने गलत निर्णयों को सही करने का प्रयास कर सकते हैं। गुरु के इस गोचर में आप खुद को सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं। शनि के नक्षत्र में आर्थिक नुकसान के योग बन रहे हैं।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर मकर राशि पर असर

मकर राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति मिलेगी। व्यापारियों को कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। संतान सुख की प्राष्ति हो सकती है। भाई-बहन से मदद मिलेगी। फिजूलखर्चे पर नियंत्रण रखें। दोस्तों और मनोरंजन पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। मिर्च न खाएं। बुध के नक्षत्र में अचानक परिस्थिति बेहतर होने लगेगी। सभी परेशानियां अपने आप सुलझने लगेंगी और आपको अपनी मंजिल नजऱ आएगी। शनि के नक्षत्र में आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। गुरु बारहवें भाव को देख रहा है और इस वजह से आपको नुकसान, असफलता, शक, बदला, तनाव झेलना पड़ेगा।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर कुम्भ राशि पर असर

गुरु आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेंगें। करियर के लिए अच्छा समय है। व्यापार में भी आपको फायदा होगा। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कड़ी मेहनत और आत्मबल से सफलता मिलेगी। खूब इंजॉय करेंगें। यह आपको अगले साल तक सकारात्मक प्रभाव देता रहेगा। दोस्तों की सहायता मिलेगी। बुध के नक्षत्र में प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। शनि के नक्षत्र में आप कोई नई डील कर सकते हैं या फिर नौकरी, पैसे का भी लाभ होगा।

बृहस्पति ग्रह के तुला राशि से गोचर होने पर मीन राशि पर असर

गुरु आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर करेगा। प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवन में खुशहाली आएगी। पिता की सलाह से लाभ हो सकता है। आपसे संबंधित लोगों को भी इसका फल मिलेगा। मान-सम्?मान में बढ़ोत्तरी होगी। मुश्किल में फंस सकते है खर्चें कम करें। बुध के नक्षत्र में वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। रियल एस्टेट से लाभ होगा और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद खत्म होंगें। शनि के नक्षत्र में आपको अधिकतर अच्छे परिणाम ही मिलेंगें लेकिन शनि बारहवें भाव का स्वामी भी है। धार्मिक और आध्?यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो