scriptबुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां | budh grah will return to home zodiac rashi 5 march 2019 | Patrika News
सागर

बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

सागरFeb 13, 2019 / 01:00 pm

Samved Jain

बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

सागर. बुध ग्रह के 2019 में मार्गी होने के बाद अब वक्री होने वाले है। अपनी राशियों में वापसी होते ही बुध ग्रह का खासा असर देखने मिलेगा। इससे 6 से अधिक राशियों पर काफी प्रभाव देखने मिलेगा। बुध ग्रह 5 मार्च 2019 को वक्री होंगे जो मार्च के पूरे महीने रहेंगे। पंडित रवि शास्त्री के अनुसार बुध ग्रह के वक्री होते ही सबसे ज्यादा प्रभाव 5 या 6 राशियों पर पड़ेगा। बुध ग्रह 5 मार्च 2019 से लेकर 28 मार्च 2019 तक वक्री रहेगा। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रवि शास्त्री के अनुसार ऐसी छह राशियां हैं जो इसकी वजह से सबसे अधिक प्रभावित रहने वाली हैं। कुछ बदलाव होंगे, कुछ नया और खास भी इस दौरान देखने मिल सकता है। किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव जानते हैं…
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

मिथुन


सभी जानते है कि मिथुन राशि के जातकों की राशि का स्वामी बुध ही है। बुध के वक्री होने से आपके बातचीत के स्तर पर असर होने की संभावना है। वक्ता के तौर पर मिथुन राशि के लोगों की खास पहचान है लेकिन ग्रहों की चाल में होने वाली तब्दीली से आपकी क्षमता प्रभावित होगी। बोलते समय हो सकता है आप अपनी बात ही भूल जाएं और आपको बंधा हुआ सा महसूस हो। आप इस चीज को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

कर्क

आमतौर पर कर्क राशि के जातकों को चुपचाप तमाशबीन बने रहने के लिए जाना जाता है लेकिन बुध के वक्री होने के बाद से वो चुप नहीं रहने वाले हैं। संभावना है कि बुध के इस परिवर्तन से आप इमोशनल और थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी बड़ी वजह के बिना ही आपको छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। सलाह है कि आप कुछ भी बोलने से पहले धैर्य रखें।
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

सिंह

सिंह राशि के लोग अपने जोशीले और सकारात्मक शख्सियत के लिए जाने जाते हैं लेकिन मार्च के महीने में ऐसा नजर नहीं आने वाला है। संभावना है कि आपकी ऊर्जा काफी कम रहेगी। आप काफी आलस महसूस करेंगे और चीजों को लेकर आप में रूचि नहीं रहेगी।
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

कन्या

आप जीवन में बहुत सारी चीजों को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। आप हर चीज को लेकर बहुत ज्यादा ना सोचें और इस वक्त को गुजर जाने दें। बेहतर होगा कि आप धैर्य रखें और असमंजस की स्थिति को खुद पर हावी ना होने दें।
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

तुला

हम जानते हैं कि इस राशि के जातक अपने दिल की बात को अनसुना करके सामने वाले की खुशियों का ध्यान रखते हैं। लेकिन इस पूरी अवधि के दौरान आप अपने मन की बात जाहिर करने वाले हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप ठंडे दिमाग से काम लें और अपनी बातों से किसी को चोट ना पहुंचाए। ऐसे घर, जहां आपका व्यक्तित्व नजऱ आए ऐसे घर, जहां आपका व्यक्तित्व नजऱ आए ऐसे घर, जहां आपका व्यक्तित्व नजऱ आए।
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां

कुम्भ


बुध ग्रह के वक्री होने के कारण आपको बिना किसी वजह के कुंठा और निराशा हो सकती है। आपको चीजों को देखने के लिए दूसरा नजरिया अपनाना चाहिए। आपको सकारात्मक रहना है, तब आपको एहसास होगा कि चीजें उतनी बुरी भी नहीं हुई है जितनी नजर आ रही हैं।
बुध ग्रह होंगे वक्री, सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगी ये 6 राशियां
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो