
mosam_4d2253
संभाग में सबसे कम नौगांव में 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
सागर. उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं से बुंदेलखंड में ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से भी हवा की गति तेज होने के कारण सर्दी का अहसास हुआ। सागर में नवंबर में पहली बार न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो में न्यूनतम तापमान 9.4 और नौगांव में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी़ में भी गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज से उत्तर भारत के पहाडी़ क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा।
कोहरे में बरतें सावधानी
मौसम विभाग के अनुसार संभाग के जिलों में आगामी दिनों में कोहरा पड़ सकता है, इसलिए लोगों को बस का उपयोग करना चाहिए क्योंकि कोहरे में मौजूद कारण पदार्थ और विभिन्न प्रकार के प्रदूषण होते हैं। इनके संपर्क में आने से लोगों के फेफड़े के कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। खांसी और सांस की समस्या भी बढ़ सकती है। साथ ही वाहनों को धीमी या औसत गति पर चलाएं। आगे वाली गाडी़ से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
संभाग में ऐसी रही पारे की चाल
जिला न्यूनतम तापमान
सागर 10.5
दमोह 11.5
छतरपुर 9.4
नौगांव 8.0
टीकमगढ़ 10.5 (नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
Published on:
30 Nov 2024 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
