scriptभाजपा में बदलाव की बयार | Can turn into BJP's change | Patrika News

भाजपा में बदलाव की बयार

locationसागरPublished: Jun 26, 2019 09:32:18 pm

भाजपा के सदस्यता अभियान के पहले संगठन में हो सकता है बदलाव ,नए चेहरों को संगठन में मिल सकता है स्थान, जिला अध्यक्ष के लिए भी हो रही लाबिंग

Can turn into BJP's change

Can turn into BJP’s change

सागर. नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव पर विचार कर ही है। निष्क्रिय और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन न करने वाले पदाधिकारियों को हटाकर नए व उर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह सब ६ जुलाई से आरंभ हो रहे पार्टी के सदस्ता अभियान के पूर्व भी किया जा सकता है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष के पद पर भी कार्यकर्ताओं की नजरें लगी हैं, संगठन को मजबूती देने के लिए अध्यक्ष पद पर भी किसी वरिष्ठ अथवा युवा चेहरे को बैठाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि, जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी गलियारों में मुखरित न सही लेकिन खुसर-पुसर चल रही है, इसके अलावा पार्टी के आला नेताआें से भी संपर्क साधा जा रहा है। जिला अध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अभी से लॉबिंग करना आरंभ कर दिया है।


29 जून को सदस्यता अभियान बैठक

सागर. भाजपा के सदस्यता अभियान का प्रारंभ ६ जुलाई से किया जा रहा है। अभियान को मूर्त रूप देने के लिए पार्टी की जिला ईकाई की बैठक 29 जून को आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने बताया कि, बैठक में प्रदेश मंत्री पंकज जोशी मौजूद रहेंगे। अभियान के जिला प्रभारी जाहर सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोडऩे का लक्ष्य है। सह प्रभारी शैलेष केशरवानी ने बताया कि बैठक में अभियान को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाएगी। संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोैरिया ने बताया कि, बैठक धर्मश्री स्थित कार्यालय में दोपहर 1:30 बजे से होगी। बैठक में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी शामिल होगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो