scriptआवासीय बंगलो का व्यावसायिक उपयोग करने वालों ने ढाई माह बाद भी नहीं चुकाया जुर्माना | Cantonment prepared to send matter to court of Residential bungalow | Patrika News

आवासीय बंगलो का व्यावसायिक उपयोग करने वालों ने ढाई माह बाद भी नहीं चुकाया जुर्माना

locationसागरPublished: Aug 21, 2019 04:06:32 pm

Submitted by:

Samved Jain

नोटिस के बाद छावनी की कार्रवाई पड़ी ठंडी,छावनी प्रशासन ने की मामला न्यायालय भेजने की तैयारी

Cantonment prepared to send matter to court of Residential bungalow
सागर. छावनी क्षेत्र के आवासीय बंगलों में नियम विरुद्ध चल रहे व्यावसायिक उपयोग पर छावनी की कसावट ढीली पडऩे लगी है। ढाई महीने पहले बोर्ड बैठक में सख्ती मुहर लगने और अनाधिकृत उपयोगकर्ताओं को एक लाख रुपए का जुर्माना जमा कराने के नोटिस के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। छावनी प्रशासन अब इस मामले में न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है लेकिन एेसा तभी हो पाएगा जबकि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलेगी। दशकों पहले लीज पर मिली बेशकीमती जमीन पर राजनीतिक संरक्षण में जारी व्यावसायिक गतिविधियों छावनी की ढिलमुल रवैए के कारण लगातार बढ़ती जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो