scriptपरिसर खुला होने से चंदन चोर गिरोह है सक्रिय | Chandan Chor gang is active with the premises open | Patrika News

परिसर खुला होने से चंदन चोर गिरोह है सक्रिय

locationसागरPublished: Feb 15, 2020 10:16:39 pm

-डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि प्रशासन को सुरक्षा विभाग ने दी सफाई

परिसर खुला होने से चंदन चोर गिरोह है सक्रिय

परिसर खुला होने से चंदन चोर गिरोह है सक्रिय

सागर. डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि कैंपस चारो ओर से कवर्ड नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से विवि परिसर के चारो ओर बाउंड्रीबाल होनी चाहिए, लेकिन परिसर से निकले आम रास्ता के कारण विवि प्रशासन सुरक्षा सुरक्षा घेरा नहीं बना पा रहा है। चंदन के पेड़ों की कटाई और उनके चोरी होने के मामले भी लगातार देखने मिल रहे हैं। इस मामले में विवि प्रशासन ने सुरक्षा विभाग से जवाब भी मांगा था। इस पर सुरक्षा अधिकारी प्रो. आशीष वर्मा ने अपनी सफाई दी है और बताया कि चंदन के पेड़ों के चोरी होने का कारण पथरिया जाट का हिस्सा कवर्ड न होना है। इसी जगह से चोर जंगल में दाखिल होकर जंगलों में कीमती पेड़ों की कटाई करते हैं। वहीं, कई सरकारी आवासों में लगे पेड़ काटकर चोरी करने का प्रयास करते हैं। बांउड्रीबाल न होने से यह आसानी से फरार हो जाते हैं। खासबात यह है कि विवि में गेट भी नहीं है। सिर्फ घाटरोड पर एक गेट है, जो शाम ७ बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा सिविल लाइन और पथरिया जाट पर कोई गेट नहीं लगा है।

-स्थानीय प्रशासन से नहीं कर रहे बात

पथरिया जाट से आम रास्ता विवि की ओर आता है। यह बंद किया जाना संभव नहीं है। जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन ने इसी वजह से इस बारे में स्थानीय प्रशासन से भी चर्चा नहीं की है। वर्तमान में सुरक्षा के लिए एसआएसएफ के जवान रात में पेट्रोलिंग के लिए लगाए गए हैं। लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर विवि प्रशासन अभी भी देरी कर रहा है। कैंपस में सीसीटीवी कैमरे न लगे होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो