scriptप्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चे, माल्यार्पण किया | Children joined Children's Day Prabhat Pheri | Patrika News

प्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चे, माल्यार्पण किया

locationसागरPublished: Nov 15, 2019 03:28:37 pm

Submitted by:

manish Dubesy

प्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चे, माल्यार्पण किया

प्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चे, माल्यार्पण किया

प्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चे, माल्यार्पण किया

रहली. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। सुबह से बाल ज्ञानोदय शाला के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली एवं गुणाकर पार्क स्थिति नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
ब्लाक कांग्रेस रहली द्वारा भी नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष अवधेश हजारी, नपाध्यक्ष रेखा हजारी, सुलोचना सोनी, शाला समिति अध्यक्ष प्रमोद सराफ, ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, अनूप ददरया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अंकेश हजारी, रामअवतार दुबे, मनोज जैन, दीपक जैन और बडी संख्या में छात्र छात्राऐं उपस्थिति रहीं।
स्वादिष्ट व्यंजन के स्टाल लगे
जबलपुर रोड स्थिति गुरूकुल सेन्ट्रल स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें शाला परिवार के बच्चो द्वारा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, धार्मिक प्रोजेक्ट बनाए और उनके बारे में समझाया,मेले में बच्चो द्वारा विभिन्न स्टालो के माध्यम से प्रदेश एवं अन्य प्रदेशो के प्रमुख लजीज व्यंजन बनाए। इस दौरान अनिकेश सेधिया, पवन सोनी, पींटू गुप्ता, नितिन शर्मा, ब्रजेश प्रजापति उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो