scriptनन्हीं सी उम्र में इन बच्चों के पास है बड़े हुनर | childrens day | Patrika News

नन्हीं सी उम्र में इन बच्चों के पास है बड़े हुनर

locationसागरPublished: Nov 13, 2019 07:54:20 pm

बाल दिवस पर विशेष

सागर. छोटी से उम्र में शहर के बच्चों के पास हुनर बड़े हैं। कोई रियलटी शो में पहुंचकर शहर का नाम रोशन कर रहा हैं, तो कोई शहर में मंचीय प्रस्तुति दे रहा है। खेलने कूदने की उम्र में पढ़ाई के साथ कामयाबी के शिखर पर ये बच्चे पहुंच गए हैं। आज बाल दिवस है। भारत में 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रुप में मनाय़ा जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस भी होता है। दरअसल जवाहर लाल नेहरु को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे। इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। इस मौके पर पत्रिका आपको शहर के हुनरमंद बच्चों से मिला रहा है।

५ साल की उम्र २० सर्टिफिकेट व शील्ड

नाम- दक्ष यादव
पिता- दिलीप यादव

माता – सुषमा यादव गोल्डी
५ वर्ष के दक्ष यादव लगभग 2 वर्ष की उम्र से मंचीय प्रस्तुति दे रहे हैं। नन्हीं सी उम्र में ही इनके पास लगभग 20 सर्टिफिकेट एवं शील्ड हैं। यह शहर के सबसे कम उम्र के बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट एवं कवि भी कहे जाते हैं। 4 से 5 मिनट की कविताएं यह बड़े सहज भाव से बोल देते हैं। दक्ष मुंबई में जूनियर स्पेशल अवॉर्ड फॉर एक्टिंग प्राप्त कर चुके हैं। 2020 में इनका ऐड भी आने वाला है। पिता दिलीप यादव ने बताया कि प्रतिभा सम्मान सागर 2019 में उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। क्वीन आफ बुंदेलखंड में दक्ष ने दामोदर का रोल प्ले किया। वह नगरिया और कांगो बजाते हैं।

अनेक मंचों पर दी प्रस्तुति
नाम – मानसी पटेल

पिता – मोहनलाल पटेल
माता – अनीता पटेल

सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा और नेट डांस एंड ड्रामा एकेडमी की मानसी पटेल बहुत ही अच्छी फ्रॉक एवं वेस्टर्न डांसर है। वे लगभग 7 वर्षों से डांस एकेडमी में डांस का प्रशिक्षण ले रही है। बी बोइंग इनका मुख्य डांस स्टाइल है। शहर में इन्होंने अनेकों बार मंच की प्रस्तुति दी है यह डीआईडी की तैयारी कर रही हैं। पिता मोहनलाल पटेल ने बताया कि एक बार ये मुंबई ऑडिशन तक सफल रह चुकी है। मानसी बड़ा होकर डांस टीचर बनना चाहती हैं।

टीवी शो में दिखाया हुनर
नाम – शताक्षी साहू

पिता – एचपी साहू माता
माता – लीना साहू

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शताक्षी साहू के पास बचपन से एक्टिंग करने का हुनर है। शताक्षी ने एक नेशनल इंटरटेनमेंट चैनल लिटिल स्टार शो में भाग लिया है। जिसक े शो मुंबई में हुई। शताक्षी ने मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर सागर का नाम रोशन किया। इसके अलावा भोपाल दूरदर्शन पर भी कई प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। शताक्षी अपने कॅरियर की शुरूआत डांस के साथ की थी। वल्र्ड डांस चैंपियनशिप में अंडर-14 में भाग लिया। पिता एचपी साहू ने बताया कि इसके साथ उनकी बेटी पढ़ाई में भी होशियार हैं। छोटी से उम्र से शताक्षी मंच पर प्रस्तुति देती चली आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो