scriptक्रिसमस के लिए सजने लगा बाजार, सांता क्लॉज ड्रेस के साथ आए गिफ्ट आइटम | christmas | Patrika News

क्रिसमस के लिए सजने लगा बाजार, सांता क्लॉज ड्रेस के साथ आए गिफ्ट आइटम

locationसागरPublished: Dec 05, 2019 07:55:21 pm

 
– स्कूलों में क्रिसमस पर विभिन्न प्रतियोगिता का होगा आयोजन

 

सागर. क्रिसमस की तैयारियां घरों के लेकर बाजारों तक शुरू हो चुकी हैं। स्कूलों में कार्यक्रम शुरू होने के पहले अभिभावक खरीदी में जुट गए हैं। कक्षाओं में बच्चों को क्रिसमस के बारे में जानकारी दी जा रही है। छोटी-छोटी गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। वहीं शहर के सभी प्रमुख बाजार में सांता क्लॉज की लाल टोपी और सफेद दाढ़ी वाले मुखौटे नजर आने लगे हैं। छोटे स्टीकर से लेकर घर के अंदर सजाने के लिए बड़े क्रिसमस ट्री भी दुकानों पर सज चुके हैं। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए बिजली की झालरें, रंगीन लाइटें, सितारे आदि भी हैं। सांता की लाल-सफेद ड्रेस, मुखौटे, छड़ी, पोटली और मोजे भी सज चुके हैं। बच्चों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।

यीशु की मूर्तियां और हैंगिंग सांता क्लॉज
स्कूलों में क्रिसमस से पूर्व बच्चों को कई प्रकार की गतिविधियों में शामिल होना है। उसी के अनुसार बाजार में क्रिसमस के लिए सजावटी सामान है। क्रूूज पर यीशु मसीह की मूर्ति, माता मरियम की मूर्ति, चरनी में माता मरियम, मदर मैरी, नन्हा फरिश्ता और सांता क्लॉज की मूर्तियां हैं। इन मूर्तियों को घर में रखने के अलावा उपहार में भी दे सकते हैं। उपहार के डिब्बे पर सजावट के लिए छोटी मूर्तियां, चाबी के छल्ले भी हैं। वॉल हैगिंग में भी सांता क्लॉज और यीशु मसीह, देवदूत के आकार वाले आयटम हैं।

ग्रीटिंग कार्ड और स्टीकर में सांता

बाजार में क्रिसमस के लिए सांता क्लॉज के ग्रीटिंग कार्ड और स्टीकर भी हैं। 10 से लेकर 50 रुपए व उससे अधिक कीमत के स्टीकर भी हैं। ग्लैज्ड स्टीकर, रेडियम स्टीकर के साथ सामान्य स्टीकर भी हैं। सांता के अलावा क्रिममस ट्री, सांता के जूते, टोपी, दस्ताने, सितारे, सांता के मोजे, सांता की पोटली और क्रूज का भी स्टीकर है। ग्रीटिंग कार्ड पर यीशु मसीह के संदेशों के अलावा क्रिसमस के शुभकामना संदेश लिखे हैं। बच्चों के लिए अलग से सांता क्लॉज के डिजायन वाले ग्रीटिंग कार्ड हैं। म्यूजिकल कार्ड को खोलने पर इसमें जिंगल बेल का संगीत भी सुनाई देगा।

ट्रेंडिंग वीडियो