दौतलपुर गांव का मामला
सागर
Updated: April 23, 2022 09:02:49 pm
बीना. ग्राम दौलतपुर में चार माह से तनाव बना हुआ है और गुरुवार की रात फिर एक व्यक्ति के पाइप जलाकर तीन दिन में गांव खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इस घटना के बाद डरे हुए ग्रामीणों ने गांव छोडऩे का मन बना लिया है। शनिवार की दोपहर कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों को कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वह बिना डरे गांव में रहें, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। एसपी ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है, शुक्रवार को हुई घटना की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में घटित हुई घटनाओं की भी जांच चल रही है। साथ ही जो लोग अशांति फैला सकते हैं उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह एक पेड़ पर चेतावनी टांगी गई थी कि तीन दिन में लोधी समाज के लोग गांव खाली कर दें, नहीं तो कोई जिंदा नहीं बचेगा। साथ ही एक व्यक्ति के पाइप भी जला दिए गए थे। जनवरी में हुई कंजिया निवासी ज्ञानसिंह की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है और इसके पूर्व भी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें दौलतपुर में कुछ लोगों के घर तोड़ दिए गए थे और समाज के एक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला किया था। इन घटनाओं के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तो कुछ फरार हैं।
हैंडराइटिंग मिलान करने लिए नमूने
चेतावनी वाली तख्ती पर लिखी हैंडराइटिंग का मिलान करने नमूने के लिए कुछ लोगों से इबारत लिखवाई गई हैं और अब जांच के बाद मिलान होने पर यह स्पष्ट होगा कि चेतावनी लिखने वाला कौन है।
वन विभाग की जमीन का होगा सीमांकन
ग्राम दौलतपुर के पास लगी वन विभाग की जमीन ही विवाद कारण बताई जा रही हैं। जिसके चलते कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को जमीन का सीमांकन कर सीसा निर्धारित करने के आदेश दिए हैं। जिसका सीमांकन आज किया जाएगा।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें