हमारी परंपरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा है-सांसद
प्रशिक्षण वर्ग का समापन

बीना. भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल, ग्रामीण मंडल और भानगढ़ मंडल के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। सांसद राज बहादुर सिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास के विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हमारी परंपरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा है।
हमारा शीर्ष नेतृत्व जो तय करता है हमें वही करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं के भ्रम को दूर करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं और जो नए कार्यकर्ता आते हैं, उन्हें बैठने, अनुशासन, भाजपा की विचारधारा के बारे में बताया जाता है। लता वानखेड़े ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा के विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कार्यकर्ताओं को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होते हैं। आज हमारा कार्यकर्ता स्वयं अलग विचार से काम करता है। सुधीर यादव ने आत्मनिर्भर भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें प्रशिक्षण वर्ग की विशेष भूमिका रहती है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना यह पार्टी की नैतिक जवाबदारी होती है। विश्व में भारत के सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं यह हमारा आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। वक्ता विजय हुरकट, पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वर्ग गीत का गायन रमेश जडिय़ा, शैलेन्द्र भटनागर, मंजू बुंदेला, ज्योति दुबे, ज्योति सराफ , जितेंद्र बोहरे ने प्रस्तुत किया। संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक महेश राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष राज पटेल, व्यवस्थापक प्रदीप टडैया, अमरप्रताप सिंह, पूर्व विधायक धरमू राय, घनश्याम साहू, शिवकुमार ठाकुर, मनोज शर्मा, गौरी राय, जिलाध्यक्ष प्रीति नायक, पूर्व नपा अध्यक्ष नीतू राय, ज्योति दुबे, मंजू बुंदेला, ज्योति सराफ, भारती राय आदि उपस्थित थे।
1950 से दो सीटों से आज पूरे देश में है पहुंच गई भाजपा
बीना. खिमलासा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सांसद, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया आदि शामिल हुए। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पार्टी ने किस तरह से काम किया इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1950 में भाजपा की दो सीटें थी और देश व कई प्रदेशों में आज भाजपा की सरकार है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह ठाकुर, संतोष कुशवाहा, मुकेश पटेल, हरिशंकर, गोरेलाल, देवेंद्र सिंह, शैलू बुंदेला, राजू, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Sagar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज