scriptआरोप : भाजपा और संघ के लोग कांग्रेस में घुसपैठ कर रहे हैं | Congress General Secretary charged | Patrika News

आरोप : भाजपा और संघ के लोग कांग्रेस में घुसपैठ कर रहे हैं

locationसागरPublished: Jul 17, 2018 04:59:38 pm

यह बात कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व सागर प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने कही।

Congress General Secretary charged

Congress General Secretary charged

सागर. किसी भी संगठन की मजबूती का आधार उसके आंतरिक अनुशासन से है। वर्तमान चुनौती पूर्ण समय में भाजपा सरकार तख्ता पलट के भय से बौखलाई है। भाजपा और संघ के लोग कांग्रेस में घुसपैठ कर इसके आंतरिक अनुशासन को भंग करने की साजिश में जुट गए हैं। यह बात कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व सागर प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने कही। वे सोमवार को जिला शहर व ग्रामीण की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

हमारी लड़ाई भाजपा के लोगों से नहीं
उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा के लोगों से नहीं, बल्कि उनके छलकपट और षड्यंत्रपूर्ण नीतियों से है। नवसृजन के बाद कांग्रेस की बड़ी फौज जीत के जज्बे के साथ तैयार है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार कर बहुत बड़ा भरोसा और जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस की विजय-पताका फहराने के लिए पूरी तरह तैयार
रेखा चौधरी ने कहा, प्रशिक्षित फौज अब भाजपा के छल-कपट के चक्रव्यूह को तोड़कर भोपाल से दिल्ली तक कांग्रेस की विजय-पताका फहराने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने कहा कि नव-सृजन में संगठन का विस्तार पूरे जिले में हो चुका है। भाजपा से पीडि़त किसान और नौजवान इस नव-सृजन का वाहक बनकर कांग्रेस के साथ खड़ा हो चुका है। बैठक को मुन्ना चौबे, चक्रेश सिंघई, त्रिलोकी नाथ कटारे, अजय परमार, गुरजीत सिंह अहलुवालिया, अमित रामजी दुबे, नेवी जैन, कमलेश बघेल, प्रमिला राजपूत, सीमा चौधरी, रामकुमार पचौरी, डॉ. सीबी तिवारी, ज्याति पटेल, मुकुल पुरोहित आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक के दौरान चौहान ने पदाधिकारियों व कर्मचारियों से वन-टू-वन चर्चा भी की।
बैठक आज
विस्तार की समीक्षा के लिए आए महासचिव डॉ. चौहान मंगलवार को सागर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मण्डलम व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक दोपहर दो बजे से कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो