scriptकांग्रेस के गुटों में विरोधियों की मंशा पर फिरा पानी | Congress will protest on road | Patrika News

कांग्रेस के गुटों में विरोधियों की मंशा पर फिरा पानी

locationसागरPublished: May 23, 2018 04:22:34 pm

शहर व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की फिराक में भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ रहे थे।

Congress will protest on road

Congress will protest on road

सागर. सागर जिले में कांग्रेस अध्यक्षों के बदलने की चल रही कवायद पर आज विराम लग गया है। गुटों और उप गुटों में विभाजित पार्टी के उन नेताओं की मंशा पर पानी फिर गया है, जो शहर व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की फिराक में भोपाल से लेकर दिल्ली तक की दौड़ रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की कमान संभालते ही प्रदेश के २० जिलों के जिला अध्यक्षों को बदला है। बताया जा रहा है कि जातिगत समीकरणों को लेकर जिले के कतिपय नेता वर्तमान शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी व ग्रामीण के हीरासिंह को पदच्युत कराने के लिए लंबे समय से लॉबिंग में जुटे थे। कहा जा रहा है कि अब इन संभावनाओं पर विराम लग गया है, कमोवेश चुनाव तक तो एेसा ही है। इसके साथ ही कांग्रेस ने पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध का रोड मेप तैयार किया, जिसके तहत मंडलवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
ये बने प्रभारी
पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस अब सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए शहर कांग्रेस ने ब्लॉकों एवं मंडलम् में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने प्रभारियों की घोषणा की है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर समन्वय बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने बताया किमंडलम क्रमांक 1 इंदिरा शक्ति के लिए विमल जैन तथा राम कुमार पचौरी, क्रमांक 2 के लिए डॉ,अंकलेश्वर दुबे तथा रवि चौरसिया, 3 के लिए अरुण गोटू मिश्रा गोटू तथा प्रफुल्ल दुबे, 4 के लिए पार्षद भैयन पटेल तथा गुरमीत सिंह इल्ले, 5 के लिए साबिर कुरैशी तथा मुकुल पुरोहित, 6 के लिए संतोष पांडे तथा प्रभात जैन, 7 के लिए पूर्व विधायक सुनील जैन तथा मधु सिलाकारी, 8 के लिए नेवी जैन व डॉ. महेश तिवारी तथा मंडलम क्रमांक 9 के लिए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित दुबे राम जी तथा पप्पू गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक क्रमांक 1 सिविल लाइंस के लिए मुन्ना चौबे तथा अजय परमार, क्रमांक 2 भगवान गंज के लिए जगदीश यादव तथा जितेंद्र सिंह चावला, क्रमांक 3 बड़ा बाजार के लिए नरेश जैन एवं प्रकाश बिलथरिया तथा ब्लॉक क्रमांक 4 सदर कैंट क्षेत्र के लिए गुरजीत सिंह अहलूवालिया व नीरज मुखारिया को प्रभारी बनाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो