7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना परमिशन व बेतरतीब निर्माण, शहर व नागरिकों के हित में नहीं

विधायक ने निगमायुक्त के साथ किया भ्रमण, कायाकल्प कार्यों का जायजा लिया सागर. विधायक शैलेन्द्र जैन और निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार की सुबह शहर भ्रमण कर कायाकल्प कार्यों का जायजा लिया। धर्मश्री तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि अब शहर में बिना परमिशन निर्माण […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Jan 03, 2025

बेतरतीब निर्माण

बेतरतीब निर्माण

विधायक ने निगमायुक्त के साथ किया भ्रमण, कायाकल्प कार्यों का जायजा लिया

सागर. विधायक शैलेन्द्र जैन और निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार की सुबह शहर भ्रमण कर कायाकल्प कार्यों का जायजा लिया। धर्मश्री तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि अब शहर में बिना परमिशन निर्माण कार्य न हों, बेतरतीब निर्माण शहर व नागरिकों के हित में नहीं है। मास्टर प्लान अनुसार सड़कों की चौड़ाई-लंबाई निर्धारित है। जब भी सड़कें चौड़ी की जाती हैं तो यह निर्माण आड़े आ जाते हैं जिसे तोडऩे में समय और पैसों की बर्बादी होती है, तनाव की स्थितियां निर्मित होती हैं और लोगों के साथ प्रशासन को भी नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि वार्ड दरोगा और टैक्स कलेक्टर इस विषय पर विशेष ध्यान रखें, वह अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखें। उन्होंने सागर सरोज होटल के सामने बने पुराने ब्रिज और नाले का कायाकल्प करने करने निर्देशित किया। वहीं शीतला माता तिराहा पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और कहा की यहां के स्थानीय रहवासियों की मानसिकता को समझते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩे और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया जाए।

वहीं निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने शहर आगे बढ़ रहा है। शहर के प्रत्येक कोने को स्वच्छता की दृष्टि से संवारने के लिए कायाकल्प कार्य किए जा रहे हैं। शीतला माता तिराहा ऐसे क्षेत्रों में से एक था, जहां पर आकर्षक कार्य हुए हैं।