scriptजिला भाजपा अध्यक्ष के लिए दावेदारों में घमासान | Controversy among contenders for district BJP president | Patrika News

जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए दावेदारों में घमासान

locationसागरPublished: Nov 12, 2019 07:51:12 pm

जातिगत समीकरणों को साधने की हो रही कोशिश, 17 नवंबर को होगी मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, दिग्गज नेताओं के खेमा भी सक्रिय

Controversy among contenders for district BJP president

Controversy among contenders for district BJP president

सागर. भारतीय जनता पार्टी प्रमुख पदों पर काबिज होने के लिए दावेदारों व संघर्षशील कार्यकर्ताओं में घमासान शुरु हो गया है। फिलहाल मंडल अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है, लेकिन जिला अध्यक्ष पद पाने के लिए अभी से दावेदारियां की जा रही हैं। पार्टी के अंदरखाने से आ रही सूचनाओं में बताया जा रहा है कि, जिले के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह व गोपाल भार्गव खेमा मिलाकर एक दर्जन दावेदार सक्रिय हैं। इस बार अध्यक्ष चुनाव के लिए जातिगत समीकरणों को साधने का प्रयास भी किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस दफे किसी युवा चेहरे की ताजपोशी की जा सकती है।

लग रहे भोपाल और दिल्ली तक के फेरे

जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में वर्तमान में जिला कार्यकारिणी में पदों पर जमें अधिकांश पदाधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दावेदार अपने खेमे के नेता सहित भोपाल और दिल्ली तक के फेरे लगा रहे हैं। इसके अलावा कइयों ने संघ तक पहुंच बनाने का प्रयास किया है। इस बार संगठन के चुनाव में आला नेताओं ने अच्छी छवि, युवा और महनती कार्यकर्ताओं को मौका देने की गाईडलाइन तय कि है। पार्टी के सख्त रुख से वे कार्यकर्ता शंकित हैं जो लंबे समय से पार्टी के किसी न किसी पद पर रहते आए हैं। इसके अलावा दिग्गज भूपेंद्र सिंह व गोपाल भार्गव भी अपने कार्यकर्ता को मौका दिए जाने की कवायद कर रहे हैं। इधर दावेदार संभावित मंडल अध्यक्षों के संपर्क में भी हैं। यही मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चयन करेंगे।

तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है। 15 व 16 नवंबर को होने वाले मंडल अध्यक्षों के चुनाव की सूची 17 नवंबर को घोषित होगी। जिले के 33 मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष की चयन करेंगे। तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा की बैठक में बताया गया कि 16 नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद भदौरिया को मंडल अध्यक्षों के नामों की सूची सौंपी जाएगी। बैठक में अनुराग प्यासी शैलेष केशरवानी, लक्ष्मण सिंह, डॉ. सुखदेव मिश्रा, प्रदीप राजौरिया, श्याम तिवारी, नवीन भट्ट, रामेश्वर नामदेव, रामकुमार साहू, विवेक मिश्रा, अंकित सनकत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो