scriptvideo: ठंड से फसलों पर संकट, तुषार से सूख गई फसलें, किसान चिं तित | crops are getting worse from cold | Patrika News

video: ठंड से फसलों पर संकट, तुषार से सूख गई फसलें, किसान चिं तित

locationसागरPublished: Jan 31, 2019 08:51:30 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

सिंचाई से भी नहीं हुआ लाभ

crops are getting worse from cold

crops are getting worse from cold

बीना. कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण फसलों में तुषार लग गया है। तेज धूप निकलने के बाद अब इसका असर दिखाई दे रहा है। फसलों की फलियां सूखने लगी हैं। जिससे किसानों की चिंता बढऩे लगी है।
शीतलहर और पारा नीचे जाने के कारण सुबह फसलों पर ओस जम रही है। ओस जमने के कारण फसलों पर अब असर दिखाईदेने लगा है। चना, मसूर, बटरी की फसल पर इसका असर दिखने लगा है। फलियां पीली पड़ गई हैं और अब दाना छोटा पड़ जाएगा। तुषार से दाने खराब भी हो जाते हैं। तुषार से फसलों को बचाने के लिए कुछ किसानों ने सिंचाई भी की थी, इसके बाद भी फसलें तुषार से नहीं बच पाईहै। अभी भी ठंड कम नहीं हुई है और तापमान नीचे जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में फसलों पर फिर से संकट आ सकता है।
टमाटर, आलू, बैगन की फसल सूखी
तुषार के कारण सब्जी की फसलों पर भी असर दिख रहा है। टमाटर, बैगन, आलू, धना सहित अन्य सब्जी की फसल तुषार के कारण सूख गई हैं। तुषार के बाद फसल इस स्थिति में पहुंच गईहै जैसे आग लगने से फसल झुलस गई हो। पिछले दिनों भी सब्जी की फसल तुषार से खराब हो गई थी।
आसमान पर छाए बादल
गुरुवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। बादल छाने के बाद किसानों को उम्मीद है कि बारिश हो सकती है। यदि बारिश होगी तो फसलों के लिए लाभ होगा। वहीं कुछ किसानों की बटरी की फसल तैयार हो चुकी है, उसे हानि हो सकती है।
जनजीवन भी हो रहा प्रभावित
तेज ठंड के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सुबह से जल्दी घर से बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। गर्म कपड़ों और अलाव से ही लोगों को ठंड से राहत मिल पा रही है। वृद्ध और छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो