scriptकिसानों के लिए बारिश बनी आफत, फसलों को हुआ नुकसान | Damage to crops due to rain | Patrika News

किसानों के लिए बारिश बनी आफत, फसलों को हुआ नुकसान

locationसागरPublished: Mar 27, 2020 08:36:39 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

आड़ी हो गई गेहूं की फसल

Damage to crops due to rain

Damage to crops due to rain

बीना. कुछ दिनों से आसमान पर छा रहे बादल शुक्रवार की सुबह से बरस पड़े, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। फसल पककर तैयार है और किसान कटाई या हार्वेस्टिंग कराने में जुटे थे। बारिश के कारण अब कुछ दिनों तक कटाई का कार्य नहीं हो पाएगा।
शुक्रवार सुबह अचानक गरज, चमक के साथ बारिश शुरू हो गई थी। बारिश का दौर रुक-रुक कर दिनभर चला। हवा और बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल आड़ी होने के कारण अब हार्वेस्टिंग कराने में परेशानी होगी और इसमें नुकसान भी ज्यादा होगा। साथ ही चना, मसूर की फसल भी पानी के कारण खेतों में बिछ गई है, जिससे उसकी कटाई कराने में भी किसानों को परेशान होना पड़ेगा। यदि बारिश आगे और होती है तो फसल के दाने भी खराब हो सकते हैं। साथ ही खेत गीले होने के कारण हार्वेस्टिर भी खेत में नहीं पहुंच पाएंगे। तेज धूप निकलने के कुछ दिन बाद ही कटाई शुरू हो पाएगी।
बार-बार बदलता रहा है मौसम
इस वर्ष पूरे रबी सीजन में मौसम बार-बार बदलता रहा है। पहले लगातार कोहरा पडऩे और धूप न निकलने के कारण फसलों की उत्पादन क्षमता पर प्रभाव पड़ा और अब बारिश के कारण फसलों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
मौसम में फिर बढ़ी ठंडक
बारिश होने बाद एक बार फिर ठंड लौट आई है। मार्च का महीना खत्म होने में कुछ दिन ही शेष है, लेकिन ठंड नहीं जा रही है। पिछले दिनों मौसम साफ होने के बाद तापमान बढ़ाने लगा था, लेकिन अब मौसम में आए बदलाव के कारण फिर तापमान नीचे खिसक गया।

ट्रेंडिंग वीडियो