scriptdamoh# bageshwardham# Christian-turned-Hindu#DhirendraKrishnaShastri# | क्रिसमस पर्व पर हिन्दू से ईसाई बने 250 लोगों की हुई घर वापसी | Patrika News

क्रिसमस पर्व पर हिन्दू से ईसाई बने 250 लोगों की हुई घर वापसी

locationसागरPublished: Dec 25, 2022 09:23:22 pm

Submitted by:

Atul sharma

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रामकथा में आरती कराकर बनाया सनातन धर्म का हिस्सा

घर वापसी के दौरान दिलाई शपथ

क्रिसमस पर्व पर हिन्दू से ईसाई बने 250 लोगों की हुई घर वापसी,क्रिसमस पर्व पर हिन्दू से ईसाई बने 250 लोगों की हुई घर वापसी
हिन्दू से ईसाई की घर वापसी,हिन्दू से ईसाई की घर वापसी
दमोह. क्रिसमस पर्व पर हिन्दू से ईसाई बने 250 लोगों की घर वापसी बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में कराई गई है। कृष्णा हाइटस में ईसाई बने लोगों को अपने हिन्दू धर्म में ससम्मान वापस कराया गया है। साथ ही श्रीराम कथा होमगार्ड ग्राउंड पर इन सभी से आरती कराकर घर वापसी कराई गई है। घर वापस लौटे 250 अहिरवार जाति के हैं, जिन्हें घर वापसी कराने में एडवोकेट संतोष संतू रोहित, डॉ. आलोक अहिरवार व आरएसएस के धर्म जागरण अध्यक्ष पं. दिनेश चौबे का विशेष योगदान रहा है। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समक्ष कुछ लोगों ने बताया कि वह लालच, बीमारी ठीक करने, संतान होने के छलावों में आकर ईसाई धर्म का पालन किया था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.