scriptखतरनाक ब्रेकर, बन रहे जान के दुश्मन, दो दिन में दो घायल | Dangerous breaker enemy of life two injured in two days | Patrika News

खतरनाक ब्रेकर, बन रहे जान के दुश्मन, दो दिन में दो घायल

locationसागरPublished: Sep 16, 2017 01:11:30 pm

Submitted by:

Rajesh Kumar Pandey

इंडस्ट्रीज एरिया से खुरई रोड तक बनने वाली सड़क पर बने ब्रेकर वालन चालकों के लिए जान के दुश्मन बन गए हैं

madhya pradesh news in hindi,Sagar news,bina news,

madhya pradesh news in hindi,Sagar news,bina news,

बीना. इंडस्ट्रीज एरिया से खुरई रोड तक बनाई जा रही एकेवीएन द्वारा रोड बनाया जा रहा है। रोड बनाने का कार्य श्रद्धा इंटीरियर्स द्वारा किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर बनाए गए ब्रेकर से गिरकर एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
केन्द्रीय विद्यालय के सामने बनाए गए आठ बड़े-बड़े बे्रकर लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। गुरूवार की रात रेलवे कॉलोनी निवासी शैलेन्द्र पिता मुलायम सिंह 24 वर्ष बाइक से घर जा रहा था। अचानक ब्रेकर सामने आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में बीस टांके आए हैं। युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ब्रेकर बनाते समय न तो इनकी ऊंचाई का ध्यान दिया गया है और न ही यहां रेडियम और अन्य संकेतक लगाए गए हैं। रात के समय यह ब्रेकर दूर से दिखाई नहीं देते और अचानक जब ब्रेकर सामने आता है तो बाइक चालक वाहन नहीं संभाल पाते हैं।
शुक्रवार की रात फिर हुआ हादसा
शुक्रवार की रात करीब 10 बजे यहां दूसरा हादसा हुआ। सिक्यूरिटी गार्ड दौलतराम 35 वर्ष स्कूटी से घर वापस जा रहा था, अचानक ब्रेकर पर गाड़ी फंस गई और वह नीचे गिर गया। जिससे उसके हाथ में फ्रेक्चर हुआ है और सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
टकरा रहे वाहन
ब्रेकरों की ऊंचाई इतनी है कि उनमें नीचे वाहन टकरा रहे हैं। नीची कार, ऑटो यहां से निकालने में परेशानी हो रही है। जिससे वाहन चालकों ने इस रोड से जाना ही बंद कर दिया है। नीचे वाहन टकराने से ऑयल, डीजल टैंक फूट सकते हैं।
तुरंत कराएंगे सुधार
यदि ब्रेकर की ऊंचाई ज्यादा है और उनपर रेडियम या संकेतक नहीं लगाए गए हैं तो उसमें तत्काल सुधार कराया जाएगा। जिससे आगे किसी प्रकार की घटना न हो।
संजय शर्मा, इंजीनियर, आईआईडीसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो