कुल्हाड़ी और चाकू से मारा
जानकारी के अनुसार सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम डोडियाखेड़ा में वन समिति के अध्यक्ष के बेटे मनोज यादव की हत्या हो गई, इस मामले में १२ मार्च को डोडियाखेड़ा स्थित खेत में मनोज यादव का शव मिला, जिस पर धारदार हथियारों के निशान थे, जिससे पुलिस को हत्या का संदेह हुआ, इसके बाद पुलिस ने पड़ताल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ में सारी कहानी सामने आ गई।
एक आरोपी मूकबधिर
एसपी तरूण नायक ने बताया कि जांच करने के बाद साक्ष्य के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, एक आरोपी मूकबधिर था, जिसकी बातों को समझने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया, शाहगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव ने मय टीम के गोविंद यादव और विनोद यादव को गिरफ्तार किया, उन्होंने अपना गुनाह कबुल कर लिया और चाकू और कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात बताई।
यह भी पढ़ें : सिनेमाघर में फाड़े पोस्टर किया पथराव, दोबारा फिल्म दिखाने मचाया उत्पात
इशारों में किया खुलासा
मूकबधिर ने इशारों-इशारों में बताया कि गोविंद यादव की मनोज यादव से पुरानी रंजिश चल रही थी। मनोज की हत्या का प्लान बनाकर मृतक मनोज को शराब की पार्टी के लिए बुलाया, इसके बाद उसे वहीं पर चाकू और कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद मनोज के शव को वहीं खटिया पर छोड़कर भाग गए।