scriptनिरीक्षण में नैक टीम को मिली कमियां, इस बार घट गए प्वाइंट | Decreased Naq Point of PG College Bina | Patrika News

निरीक्षण में नैक टीम को मिली कमियां, इस बार घट गए प्वाइंट

locationसागरPublished: Jul 25, 2019 09:04:13 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

शासकीय पीजी कॉलेज का जून में किया था निरीक्षण

Decreased Naq Point of PG College Bina

Decreased Naq Point of PG College Bina

बीना. शासकीय पीजी कॉलेज का नैक टीम ने जून माह में निरीक्षण किया था और निरीक्षण के बाद कॉलेज को बी ग्रेड भी मिल गया है। पहले भी कॉलेज को बी ग्रेड ही मिला था। कॉलेज में बी ग्रेड तो मिला है, लेकिन इसमें मिलने वाले प्वाइंटों में पिछली बार की अपेक्षा कमी आई है। प्वाइंट कॉलेज की कमियों के कारण कम हुए हैं। पहले प्वाइंट 2.52 थे जो इस बार 2.2 हैं। टीम द्वारा 2097 नंबर में से 952 नंबर कॉलेज को दिए है।
नैक टीम को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज की रंगाई, पुताई, जगह-जगह बार्उ लगाने का काम तो किया, लेकिन अन्य सुधार नहीं गए है। जबकि पीजी कॉलेज एक बड़े परिसर में बना हुआ है और यहां पर्याप्त भवन भी हैं, लेकिन व्यवस्थित कुछ नहीं है। यहां बने छात्रावास के लिए भवन खाली पड़े हैं, इनका कोई उपयोग नहीं है। खेल मैदान तो बड़ा है, लेकिन वह भी ऊबड़-खाबड़ है। इस मैदान पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं, लेकिन फिर भी यह मैदान खेलने लायक नहीं बन पाया है। भवन पुराना हो जाने के कारण जर्जर होता जा रहा है। सुविधाओं, शैक्षणिक स्तर, रिसर्च सहित अन्य कमियों के कारण नैक का गे्रड नहीं बढ़ पाया है। यदि वर्ष २०१४ के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार किया जाता तो गे्रड और प्वाइंट बढ़ जाते, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलता। इस बार नैक की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया, जिससे भी प्वाइंट कम हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने जो भी दस्तावेज दिए उसके प्रमाण भी उन्होंने प्रबंधन से मांगे। जब पूरे प्रमाण प्रस्तुत किए गए उसके बाद नंबर दिए गए हैं।
यह करने हैं सुधार
नैक टीम को कॉलेज में जो कमियां मिली हैं उनमें सुधार करने के लिए कहा गया है। टीम ने रिसर्च सेंटर शुरू करने, रिसर्च पब्लिकेशन बढ़ाने, सभी कक्षाएं कंप्यूटरीकृत करने, ई-लायब्रेरी शुरू करने, ग्रीन कैम्पस, कॉलेज में कंप्यूटर की संख्या बढ़ाने आदि सुझाव दिए हैं और पांच साल बाद जब निरीक्षण होगा तो यह सुविधाएं देखी जाएंगी।
नहीं लगती हैं कक्षाएं
कॉलेज में स्थाई स्टाफ सहित अतिथि विद्वानों की नियुक्ति हर वर्ष होती है, लेकिन कक्षाएं सुचारू रुप से संचालित नहीं की जाती हैं। इसके लिए छात्र संगठनों द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं होता है। इस कारण से भी प्वाइंट घटे हैं।
बी ग्रेड मिलना भी उपलब्धी
जिस पारदर्शिता के साथ इस बार नैक टीम ने निरीक्षण किया है उसके अनुसार बी ग्रेड मिलना भी बड़ी बात हैं। क्योंकि बड़ी-बड़ी कॉलेजों को सी ग्रेड मिला है। जो भी कमियां हैं उन्हें भी दूर किया जाएगा।
डॉ. माहिरा परवीन, नैक प्रभारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो